ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में 188 KM नई रेलवे लाइन का रास्ता साफ, 4 महीने में पूरा होगा फाइनल सर्वेबिहार में फूल तोड़ने के विवाद में हिंसक झड़प, पीट-पीटकर शख्स की हत्या; मारपीट में कई लोग घायलअमेरिका-ईरान सीजफायर के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, LPG सप्लाई का नया फॉर्मूला तय; राज्यों को दिए जरूरी निर्देशपटना में बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना, उत्तराखंड के चारों धाम में बर्फबारी, राजस्थान में गिरे ओलेबिना कनेक्शन LPG सिलेंडर लेने पहुंचे थे ट्रैफिक पुलिस के जवान, नहीं देने पर गैस एजेंसी की गाड़ियों का काटा चालानसीतामढ़ी में 188 KM नई रेलवे लाइन का रास्ता साफ, 4 महीने में पूरा होगा फाइनल सर्वेबिहार में फूल तोड़ने के विवाद में हिंसक झड़प, पीट-पीटकर शख्स की हत्या; मारपीट में कई लोग घायलअमेरिका-ईरान सीजफायर के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, LPG सप्लाई का नया फॉर्मूला तय; राज्यों को दिए जरूरी निर्देशपटना में बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना, उत्तराखंड के चारों धाम में बर्फबारी, राजस्थान में गिरे ओलेबिना कनेक्शन LPG सिलेंडर लेने पहुंचे थे ट्रैफिक पुलिस के जवान, नहीं देने पर गैस एजेंसी की गाड़ियों का काटा चालान

पटना से 'कोरोना फ्री' ट्रेन में करें सफर, सभी ट्रेनों को सेनेटाइज कर ECR कर रहा रवाना

PATNA :कातिल कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में कोरोना के 24 नए मामले सामने आने के बाद अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 108 हो गई है। इन लोगों में 17 विदेशी भ

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA :कातिल कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में कोरोना के 24 नए मामले सामने आने के बाद अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 108 हो गई है। इन लोगों में 17 विदेशी भी शामिल हैं। वहीं भारत में कोरोना के कारण दो लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच रेलवे ने कोरोना से निपटने की पूरी तैयारी कर रखी है। पूर्व मध्य रेलवे सभी ट्रेनों को सेनेटाइज कर चला रहा है। एसी बोगियों से पर्दों को हटा  दिया गया है। वहीं कंबलों को भी 40 डिग्री पर सेनेटाइज किया जा रहा है। साथ ही एसी बोगियों का टेंपरेचर 27 डिग्री से कम नहीं रखा जा रहा।


पूर्व-मध्य रेलवे (ECR) से संचालित 274 ट्रेनों को जहां सेनेटाइज किया जा रहा है वहीं इनकी साफ-सफाई पर भी विशेष नजर है।पूर्व मध्य रेल से 147 मेल/एक्सप्रेस का संचालन होता है। मेमू-डेमू ट्रेन की संख्या 274 है जो ECR से संचालित होती है। इसके अलावे अन्य जोन से 108 और पूर्व रेलवे जोन की 316 ट्रेन ECR जोन से होकर गुजरती है। ईसीआर का दावा है कि यहां से खुलने वाली सभी ट्रेन है सैनिटाइज कर ही भेजी जा रही है।


ईसीआर के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि जोन के सभी 5 मंडलों के सभी स्टेशनों पर भी कोरोना से बचने के लिए एनाउंसमेंट के जरिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।सीपीआरओ ने बताया कि कोरोना के संदिग्ध पाए जाने वाले रेल यात्री के इलाज की भी व्यवस्था की गई है। उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से सरकारी अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में पहुंचाया जाएगा।


दानापुर रेलवे स्टेशन पर रेल यार्ड में कोचों की साफ-सफाई और सेनेटाइजेश का काम युद्धस्तर पर जारी है। रेलवे यार्ड के मेंटेनेंस अधिकारी अनिल कुमार के मुताबिक यहां पहुंचना वाली सभी ट्रेनों को  सेनेटाइज किया जा रहा है। सभी ट्रेनों के एसी कोचों से पर्दे हटाये जा रहे है। अब अगले आदेश तक इन परदों को नही लगाया जाएगा। इसके अलावा ट्रेनों में एसी का टेम्प्रेचर 27 डिग्री से कम नही रखा जाएगा ताकि यात्रियों को कंबल की जरूरत नही पड़े। कोच में दी जाने वाले बेड रोल खासकर कंबल को सेनेटाइज किया जा रहा है। दानापुर में बेंगलोर से पटना आने वाली संघमित्रा एक्सप्रेस और दिल्ली से पटना आने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस की भी सभी बोगियों को सेनेटाइज किया जा रहा है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें