ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

पटना से आने-जाने वाली फ्लाइट्स का विंटर शेड्यूल जारी, इस दिन तक रहेगा प्रभावी

PATNA: ठंड की दस्तक के साथ ही पटना एयरपोर्ट से आने जाने वाली विमानों का विंटर शेड्यूल जारी कर दिया गया है। एयर इंडिया, स्पाइस जेट, इंडिगो, विस्तारा और फ्लाई बिग ने फ्लाइट्स का विंट

पटना से आने-जाने वाली फ्लाइट्स का विंटर शेड्यूल जारी, इस दिन तक रहेगा प्रभावी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: ठंड की दस्तक के साथ ही पटना एयरपोर्ट से आने जाने वाली विमानों का विंटर शेड्यूल जारी कर दिया गया है। एयर इंडिया, स्पाइस जेट, इंडिगो, विस्तारा और फ्लाई बिग ने फ्लाइट्स का विंटर शेड्यूल जारी किया है। यह शेड्यूल 30 मार्च 2024 तक प्रभावी रहेगा हालांकि फॉग को देखते हुए शेड्यूल को संशोधित भी किया जा सकता है। 


नए शेड्यूल के मुताबिक, जयपुर से पटना और पटना से जयपुर के लिए इंडिगो की सीधी उड़ान आगामी 1 दिसंबर से शुरू हो जाएगी। इंडिगो की यह विमान हफ्ते में सातों दिन उड़ान भरेगी। वहीं 29 अक्टूबर से दिल्ली की पहली फ्लाइट सुबह 8.30 बजे होगी, जबकि आखिरी फ्लाइट रात 9.20 बजे चेकऑफ करेगी। 15 दिसंबर से 31 जनवरी तक पहली फ्लाइट सुबह 9:50 में आएगी और सुबह साढ़े दस बजे जाएगी। इस नए शेड्यूल में इंडिगो की 29, स्पाइस जेट की 5, एयर इंडिया की 3, विस्तारा की 2 और फ्लाई बिग की 2 जोड़ी फ्लाइटें शामिल हैं।


वहीं जयपुर-पटना-गुवाहाटी और गुवाहाटी-पटना-जयपुर सेक्टर के बीच इंडिगो की पहली फ्लाइट 487 जयपुर से उड़ान भरने के बाद दोपहर 2:55 बजे पटना पहुंचेगी और पटना से दोपहर 3:30 बजे गुवाहाटी के लिए उड़ान भरेगी। इंडिगो की दूसरी उड़ान 488 गुवाहाटी से पटना रात के 7:20 बजे पहुंचेगी और पटना से जयपुर के लिए रात के 8 बजे रवाना हो जाएगी। पहले स्पाइसजेट की फ्लाइट जयपुर-वाराणसी-पटना और वाराणसी-जयपुर-पटना के लिए उड़ान भरती थी लेकिन यह सेवा बंद है।


बता दें कि इंडिगो ने जयपुर, दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, रांची, चंडीगढ़, बेंगलुरु, पुणे, कोलकाता, गुवाहाटी, भुवनेश्वर के लिए कुल 29 विमानों का विंटर शेड्यूल जारी किया है। स्पाइसजेट ने दिल्ली के लिए 2, मुंबई, हैदराबाद-चेन्नई और बेंगलुरु के लिए 1-1 यानि कुल 5 विमानों का शेड्यूल जारी किया है। वहीं एयर इंडिया ने मुंबई के लिए एक और दिल्ली के लिए दो, विस्तारा ने दिल्ली के लिए दो और फ्लाई बिग ने गुवाहाटी और कोलकाता के लिए दो फ्लाइट्स का शेड्यूल जार कर दिया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें