ब्रेकिंग
Bihar News: राजगीर मलमास मेला..बिप्रसे के 30 अफसरों की लगाई गई ड्यूटी, करेंगे यह काम...बिहार में प्रार्थना सभा के नाम पर धर्मांतरण का खेल, VHP और बजरंग दल ने किया भारी बवाल‘पीएम की अपील उपदेश नहीं, सरकार की नाकामी के सबूत’, सोना, पेट्रोल-डीजल वाले बयान पर बोले राहुल गांधीबिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बारात से लौट रहे दो दोस्तों की मौत, बस ने बाइक को मारी जोरदार टक्करसम्राट सरकार ने पुलिस महकमे में किया बड़ा बदलाव: विजलेंस कैडर खत्म हुआBihar News: राजगीर मलमास मेला..बिप्रसे के 30 अफसरों की लगाई गई ड्यूटी, करेंगे यह काम...बिहार में प्रार्थना सभा के नाम पर धर्मांतरण का खेल, VHP और बजरंग दल ने किया भारी बवाल‘पीएम की अपील उपदेश नहीं, सरकार की नाकामी के सबूत’, सोना, पेट्रोल-डीजल वाले बयान पर बोले राहुल गांधीबिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बारात से लौट रहे दो दोस्तों की मौत, बस ने बाइक को मारी जोरदार टक्करसम्राट सरकार ने पुलिस महकमे में किया बड़ा बदलाव: विजलेंस कैडर खत्म हुआ

पटना में अनोखा मामला: SBI एटीएम के अंदर संचालित हो रहा सैलून, पैसे निकालने पहुंचे लोग देखकर हैरान

Patna News: पटना के रूपसपुर में एक बंद पड़े SBI एटीएम को सैलून में बदल दिया गया है। बाहर से एटीएम जैसा दिखने वाला यह स्थान लोगों को भ्रमित कर रहा है और पैसे निकालने पहुंचे लोग अंदर सैलून देखकर हैरान रह जाते हैं।

Patna News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: पटना के रूपसपुर स्थित विजय विहार कॉलोनी में एक पूर्व भारतीय स्टेट बैंक (SBI) एटीएम इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। बाहर से देखने पर यह पूरी तरह एटीएम जैसा दिखाई देता है, लेकिन अंदर पहुंचते ही लोग हैरान रह जाते हैं क्योंकि वहां अब सैलून संचालित हो रहा है।


दरअसल, रूपसपुर थाना के पास स्थित इस जगह पर पहले एसबीआई का एटीएम हुआ करता था। किसी कारणवश बैंक प्रबंधन ने एटीएम मशीन को वहां से हटा लिया, लेकिन एटीएम का बोर्ड और बाहरी सेटअप वैसा ही छोड़ दिया गया। बाद में मकान मालिक ने इस जगह को किराये पर देकर वहां सैलून शुरू करा दिया।


सैलून संचालक ने पुराने एटीएम सेटअप में ही दुकान चलानी शुरू कर दी, जिससे बाहर से यह अब भी एटीएम जैसा ही नजर आता है। यही वजह है कि कई लोग पैसे निकालने के लिए वहां पहुंच जाते हैं, लेकिन अंदर बाल और दाढ़ी बनते देख चौंक जाते हैं।


स्थानीय लोगों को इस बदलाव की जानकारी है, लेकिन बाहर से आने वाले लोग अब भी इसे चालू एटीएम समझ लेते हैं। कई लोग कैश निकालने की उम्मीद में वहां पहुंचते हैं, लेकिन सैलून देखकर निराश होकर लौट जाते हैं। यह अनोखा मामला इलाके में लोगों के बीच चर्चा और कौतूहल का विषय बना हुआ है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें