ब्रेकिंग
Bihar News : बेटे की हत्या के बाद अब पिता पर जानलेवा हमला, अनिल यादव को मारी गईं 4 गोलियां; CCTV से खुला राजBank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूटबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!Bihar News : बेटे की हत्या के बाद अब पिता पर जानलेवा हमला, अनिल यादव को मारी गईं 4 गोलियां; CCTV से खुला राजBank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूटबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!

बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बारात से लौट रहे दो दोस्तों की मौत, बस ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर

Bihar Road Accident: समस्तीपुर-रोसड़ा मार्ग पर तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार तीन दोस्तों को कुचल दिया। हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। तीनों बारात से लौट रहे थे।

Bihar Road Accident
दो दोस्तों की मौत
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Road Accident: बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां तेज रफ्तार बस ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे की हालत गंभीर है। तीनों दोस्त एक ही बाइक से बारात से वापस अपने घर लौट रहे थे।


मृतक की पहचान कल्याणपुर के अकबरपुर निवासी कन्हैया कुमार और मिथुन कुमार के तौर पर हुई है। घायल राकेश का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना समस्तीपुर-रोसड़ा मार्ग की है। मृतक कन्हैया के भाई राम जीवन राय ने बताया कि तीनों अपने दोस्त की शादी में देसुआ गांव में गए थे। 


भोज खाने के बाद घर आ रहे थे। इस दौरान बिशनपुर चौक के पास बस ने पीछे से तीनों को कुचल दिया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने कन्हैया और मिथुन को मृत घोषित कर दिया। घायल राकेश से हादसे की जानकारी मिली। जिसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। 


वहीं, इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताता कि बस से कुचलकर दो युवकों की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बस को जब्त कर लिया है। केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता