ब्रेकिंग
बिहार में नशे के कारोबार पर प्रहार: पुलिस के बड़े ऑपरेशन में करोड़ों के नशीले पदार्थ जब्त, 448 तस्कर अरेस्टपटना में RCD का इंजीनियर 'साला' के साथ मिलकर चलाता था ठगी गैंग ! एक 'लड़की' के मेडिकल में एडमिशन के नाम पर लिया 28 लाख रू, फिर क्या हुआ....तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बनेंगे एक्टर विजय, 10 मई को चेन्नई में शपथ ग्रहण समारोहलापरवाही से पुल टूटा तो इंजीनियर-अफसरों पर होगी कार्रवाई, विक्रमशिला हादसे के बाद सम्राट सरकार सख्तकुमार प्रबोध का ब्लॉग: सम्राट चौधरी ने अपने विजन को पूरा करने के लिए किन मंत्रियों को चुना है? क्या नीतीश, श्रेयसी औऱ शैलेंद्र भरोसे पर खरा उतरेंगे?बिहार में नशे के कारोबार पर प्रहार: पुलिस के बड़े ऑपरेशन में करोड़ों के नशीले पदार्थ जब्त, 448 तस्कर अरेस्टपटना में RCD का इंजीनियर 'साला' के साथ मिलकर चलाता था ठगी गैंग ! एक 'लड़की' के मेडिकल में एडमिशन के नाम पर लिया 28 लाख रू, फिर क्या हुआ....तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बनेंगे एक्टर विजय, 10 मई को चेन्नई में शपथ ग्रहण समारोहलापरवाही से पुल टूटा तो इंजीनियर-अफसरों पर होगी कार्रवाई, विक्रमशिला हादसे के बाद सम्राट सरकार सख्तकुमार प्रबोध का ब्लॉग: सम्राट चौधरी ने अपने विजन को पूरा करने के लिए किन मंत्रियों को चुना है? क्या नीतीश, श्रेयसी औऱ शैलेंद्र भरोसे पर खरा उतरेंगे?

Patna development plan : पटना के आसपास 5 सैटेलाइट टाउन बनाने की तैयारी, जानिए क्या है सरकार का मास्टर प्लान...

Patna development plan : पटना के चारों ओर बसेंगे 5 सैटेलाइट टाउन! फतुहा-बिदुपुर के बीच नया रेल पुल और पटना क्षेत्रीय परिवहन नेटवर्क से जुड़ेगा राजधानी क्षेत्र। जानिए सरकार का पूरा मास्टर प्लान।

 पटना सैटेलाइट टाउन, फतुहा-बिदुपुर रेल पुल, बिहार सरकार योजना, पटना मास्टर प्लान, रेलवे पुल फतुहा, Patna satellite towns, Bihar government plan, new railway bridge Fatuha-Bidupur, multi-modal transpor
पटना के आसपास सैटेलाइट टाउन बनाने की तैयारी
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
3 मिनट

Patna development plan :  राजधानी पटना के शहरी दबाव को कम करने और क्षेत्रीय विकास को गति देने के लिए राज्य सरकार के तरफ से एक  महत्वाकांक्षी मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है । अगर केंद्र सरकार ने सहमति दे दी तो  योजना के तहत पटना के आसपास पांच सैटेलाइट टाउन विकसित किए जाएंगे, जिन्हें मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में स्थापित किया जाएगा।


इस योजना के तहत फतुहा-बिदुपुर के बीच एक नया रेल पुल बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने रेलवे बोर्ड को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि फतुहा स्टेशन के डाउन साइड में यह पुल निर्माण कराया जाए। यह पुल पटना क्षेत्रीय परिवहन नेटवर्क (Patna Regional Transport Network) को मजबूती देगा।


पटना क्षेत्रीय परिवहन नेटवर्क का खाका तैयार

इस नेटवर्क के जरिए पटना-पटना साहिब-फतुहा-बिदुपुर-हाजीपुर-सोनपुर-पाटलिपुत्र-पटना के बीच बेहतर रेल कनेक्टिविटी सुनिश्चित की जाएगी। इससे न केवल यात्री सुविधाओं में इजाफा होगा, बल्कि फतुहा के मेगा कोचिंग टर्मिनल और आधुनिक माल ढुलाई केंद्र (गुड्स शेड) की कार्यक्षमता भी बढ़ेगी। यह सैटेलाइट टाउन के विकास में अहम भूमिका निभाएगा। 


अतिरिक्त रेलवे लाइनों की मांग

मुख्य सचिव ने यह भी कहा कि डीडीयू-बक्सर-आरा-पटना-किउल रेलखंड पर यात्रियों का दबाव अत्यधिक है। इस कारण इस रूट पर तीसरी और चौथी रेलवे लाइन की तत्काल मंजूरी जरूरी है। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं के लिए राज्य सरकार भूमि अधिग्रहण, सार्वजनिक सुविधाओं के स्थानांतरण और सड़क विकास जैसे हर मोर्चे पर सहयोग देने के लिए तैयार है ।


राजधानी की रूपरेखा बदलने की तैयारी

यह पूरी योजना पटना के बढ़ते शहरीकरण को संतुलित करने के साथ-साथ आस-पास के इलाकों को आर्थिक और बुनियादी विकास से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम है। सैटेलाइट टाउन न केवल पटना पर से दबाव घटाएंगे, बल्कि नए रोजगार, निवेश और आवास के अवसर भी पैदा करेंगे।  पास के इलाकों को आर्थिक और वुनियादी विकाससे जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम है|


संबंधित खबरें