ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

पटना समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश, पटना के खेतान मार्केट और बड़ी पटनदेवी मंदिर में गिरा पेड़

PATNA: पटना समेत अन्य जिलों में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है। हालांकि तेज आंधी और बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत जरूर मिली है। तेज आंधी और बारिश के कारण पटना के खेत

पटना समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश, पटना के खेतान मार्केट और बड़ी पटनदेवी मंदिर में गिरा पेड़
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना समेत अन्य जिलों में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है। हालांकि तेज आंधी और बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत जरूर मिली है। तेज आंधी और बारिश के कारण पटना के खेतान मार्केट के पास बीच सड़क पर पेड़ गिर पड़ा जिससे अफरा-तफरी मच गयी। 


पटना समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश, पटना के खेतान मार्केट और बड़ी पटनदेवी मंदिर में गिरा पेड़


वहीं तेज आंधी और बारिश से पटनासिटी के आलमगंज स्थित बड़ी पटनदेवी मंदिर स्थित विशाल बरगद का पेड़ मंदिर के छत पर गिर गया। जिससे आस-पास की दुकानें क्षतिग्रस्त हो गयी। हालांकि इस दौरान लोग बाल-बाल बच गए। बताया जाता है बरगद का यह विशाल पेड़ लगभग 300 वर्ष पुराना था। इस पेड़ के नीचे आस-पास के लोग बैठा करते थे। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार बरगद के पेड़ पर भगवान विष्णु का वास होता है। इसलिए श्रद्धालु इस पेड़ की पूजा करते थे। खास कर गर्मी के दिनों में लोग धूप से बचने के लिए इस पेड़ का सहारा लेते थे। यहां से गुजरने वाले राहगीर भी कुछ देर पेड़ के नीचे बैठकर अपनी थकान दूर करते थे। लेकिन जिस वक्त यह पेड़ गिरा गनीमत थी उस वक्त कोई वहां मौजूद नहीं था जिसके कारण बड़ा हादसा होने से बचा।   


पटना समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश, पटना के खेतान मार्केट और बड़ी पटनदेवी मंदिर में गिरा पेड़


गौरतलब है कि मौसम विभाग ने पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर, अरवल, सीतामढ़ी, अरवल और जहानाबाद में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। लोगों को इस दौरान घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार बगहा, बेतिया, गोपालगंज के ऊपर बने चक्रवाती हवाओं के कारण कई जिलों में मौसम में अचानक परिवर्तन देखने को मिला। बिहार में यास चक्रवात का असर खत्म तो हुआ है अब बिहार में मानसून का इंतजार है। इस बार उम्मीद जतायी जा रही है कि 12 से 15 जून के बीच बिहार में मानसून का प्रवेश होगा।      

पटना समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश, पटना के खेतान मार्केट और बड़ी पटनदेवी मंदिर में गिरा पेड़

रिपोर्टिंग
r

रिपोर्टर

rohan badal

FirstBihar संवाददाता