ब्रेकिंग
शराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज50 हजार रुपये घूस लेते धनरुआ अंचल कार्यालय का क्लर्क गिरफ्तार, निगरानी की बड़ी कार्रवाईमुजफ्फरपुर: RJD स्टीकर लगी थार से युवक के कथित अपहरण का आरोप, चलती गाड़ी में मारपीटशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज50 हजार रुपये घूस लेते धनरुआ अंचल कार्यालय का क्लर्क गिरफ्तार, निगरानी की बड़ी कार्रवाईमुजफ्फरपुर: RJD स्टीकर लगी थार से युवक के कथित अपहरण का आरोप, चलती गाड़ी में मारपीट

पटना समेत बिहार के इन जिलों में झमाझम बारिश, जानिए अगले तीन दिनों तक कैसा रहेगा मौसम !

PATNA: राजधानी पटना समेत बिहार के कई जिलों में सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। पटना में बुधवार देर रात से ही बारिश रही है। इसके कारण कई इलाकों में जलजमाव की समस्या भी बढ़ गई है। आपको

पटना समेत बिहार के इन जिलों में झमाझम बारिश, जानिए अगले तीन दिनों तक कैसा रहेगा मौसम !
First Bihar
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना समेत बिहार के कई जिलों में सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। पटना में बुधवार देर रात से ही बारिश रही है। इसके कारण कई इलाकों में जलजमाव की समस्या भी बढ़ गई है। आपको बता दें, राज्य में पिछले 24 घंटे में 37.9 MM यानी सामान्य से 254% ज्यादा बारिश हुई है। पटना में 4.4 मीमी बारिश दर्ज किया गय। अररिया में 134.5 मीमी बारिश हुई, जो राज्यभर में सबसे अधिक था। 


माना जा रहा है कि अभी मानसून और भी ज्यादा मजबूत हो सकता है। बिहार में एक साथ दो हवाओं का सिस्टम एक्टिव है। इसके साथ ही चक्रवाती हवाओं का प्रभाव राजस्थान से बंगाल खाड़ी तक बना हुआ है। इसके कारण बिहार के सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है। 


मौसम विभाग के अनुसार आज यानी गुरुवार को पटना, गया, नालंदा,शेखपुरा, जहानाबाद, नवादा, बेगुसराय, लखीसराय, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सिवान, सारण गोपालगंज जिले के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो सकती है। कई जिलों में बारिश जारी है।


अगले 3 दिनों की बात बात करें तो बिहार के सभी जिलों में बारिश के साथ-साथ वज्रपात की संभावना है। मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया है। बिहार में बुधवार को भी वज्रपात से 5 लोगों की मौत हो गई थी। 


टैग्स