ब्रेकिंग
Bihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: 7 दिन बाद पीड़ित परिवार से मिले भोजपुर एसपी, बोले- हर संभव मदद और न्याय दिलाने का प्रयासBihar News : जमीन के MVR के पटना में प्रॉपर्टी टैक्स भी बढ़ा: दुकान, मकान और फ्लैट मालिकों को देनी होगी मोटी रकम, किराया भी बढ़ेगाBihar News : पटना में घर रखने वालों को झटका! 31 साल बाद बढ़ा प्रॉपर्टी टैक्स, जानें नई दरेंBihar News: पटना कोर्ट जाने वालों के लिए बड़ी खबर! सोमवार से बदल जाएगी व्यवस्था, जान लें नया समयBihar News: टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा: 4000 पन्नों की चार्जशीट में रिशु श्री से लेकर IAS संजीव हंस तक कई नाम, जानिए किस पर क्या आरोपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: 7 दिन बाद पीड़ित परिवार से मिले भोजपुर एसपी, बोले- हर संभव मदद और न्याय दिलाने का प्रयासBihar News : जमीन के MVR के पटना में प्रॉपर्टी टैक्स भी बढ़ा: दुकान, मकान और फ्लैट मालिकों को देनी होगी मोटी रकम, किराया भी बढ़ेगाBihar News : पटना में घर रखने वालों को झटका! 31 साल बाद बढ़ा प्रॉपर्टी टैक्स, जानें नई दरेंBihar News: पटना कोर्ट जाने वालों के लिए बड़ी खबर! सोमवार से बदल जाएगी व्यवस्था, जान लें नया समयBihar News: टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा: 4000 पन्नों की चार्जशीट में रिशु श्री से लेकर IAS संजीव हंस तक कई नाम, जानिए किस पर क्या आरोप

पटना समेत बिहार के 7 जिलों में मिले ओमिक्रोन के मरीज, 27 संक्रमित मिलने से हड़कंप

PATNA : बिहार में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अब ओमीक्रोन वेरिएंट भी तेजी से फैल रहा है। आईजीआईएमएस की माइक्रोबायोलॉजी लैब में कुल 32 संक्रमितों की जीनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट रव

पटना समेत बिहार के 7 जिलों में मिले ओमिक्रोन के मरीज, 27 संक्रमित मिलने से हड़कंप
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अब ओमीक्रोन वेरिएंट भी तेजी से फैल रहा है। आईजीआईएमएस की माइक्रोबायोलॉजी लैब में कुल 32 संक्रमितों की जीनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट रविवार को आई। इसमें से 27 लोगों में ओमीक्रोन, चार लोगों में डेल्टा वेरिएंट की पुष्टि हुई।


पटना समेत राज्य के सात जिलों के मरीजों के सैंपल की जांच में यह वेरिएंट मिला है। पटना के आईजीआईएमएस की लैब में हुई जीनोम सिक्वेसिंग की रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। ओमिक्रोन की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।


अस्पताल अधीक्षक डॉ. मनीष मंडल ने बताया कि कुल 32 सैंपल में से 22 पटना के तथा शेष सात जिले के सैंपल शामिल थे। इसमें पटना के 22 सैंपल में से 20 में ओमीक्रोन, एक में डेल्टा की पुष्टि हुई। एक अन्य की रिपोर्ट अपुष्ट रही। अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि मधुबनी, शेखपुरा, वैशाली, पूर्वी चंपारण, पूर्णिया और गया में ओमीक्रोन जबकि बक्सर में डेल्टा वेरिएंट की पुष्टि हुई। मधुबनी व वैशाली में डेल्टा के भी वेरिएंट मिले।


पटना में 2018 सहित बिहार में 5022 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान रविवार को हुई। पिछले 24 घंटे में राज्य में नये कोरोना के मामलों में 11 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। एक दिन पूर्व राज्य में 4526 नए संक्रमित मिले थे। राज्य में इसके पूर्व कोरोना की दूसरी लहर के दौरान 21 मई 2021 को एक दिन में 5154 नये संक्रमित मरीजों की पहचान की गयी थी।


एनएमसीएच में शाम तक 86 लोगों के नमूने की जांच हुई थी, इसमें 50 संक्रमित पाए गए। वहीं वैशाली जिला के 485 में सात पॉजिटिव और सीतामढ़ी के 755 नमूने की जांच में कोई भी संक्रमित नहीं मिला। इसी अस्पताल में कोरोना संक्रमित नौ मरीज को भर्ती किया गया है। अब यहां मरीज की संख्या बढ़ 46 हो गई। 


भर्ती होने वाले में रामकृष्णा नगर के (80), आलमगंज के (65), गायघाट के (28), धनरुआ का (24),  भिखना पहाड़ी का (28), सिटी के रानीपुर की (80), भोजपुर के (75 महिला), जमुई के सिकंदरा के 50 साल के अधेड़ और मुंगेर के 45 साल का युवा शामिल है. छह मरीज के स्वस्थ होने पर छुट्टी दी गई है। गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल के हेल्थ मैनेजर ने बताया कि 49 लोगों की जांच में 11 पॉजिटिव केस मिला है।