ब्रेकिंग
मोदी सरकार के मंत्री ने अचानक दिया इस्तीफा, छोड़ दी राज्यसभा की भी सदस्यता✦राहुल गांधी पर ललन सिंह ने साधा निशाना, कहा..दादी के रास्ते पर चलकर देश में अराजकता की स्थिति पैदा करना चाहते हैं✦पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा✦दुर्गा पूजा में हुड़दंगियों की खैर नहीं, ट्रैफिक रूल तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई, बिना हेलमेट घर से ना निकलें✦पटना में प्रदर्शन के बीच गजब का खेल… पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी, मीडियाकर्मियों से उलझा ड्राइवर✦मोदी सरकार के मंत्री ने अचानक दिया इस्तीफा, छोड़ दी राज्यसभा की भी सदस्यता✦राहुल गांधी पर ललन सिंह ने साधा निशाना, कहा..दादी के रास्ते पर चलकर देश में अराजकता की स्थिति पैदा करना चाहते हैं✦पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा✦दुर्गा पूजा में हुड़दंगियों की खैर नहीं, ट्रैफिक रूल तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई, बिना हेलमेट घर से ना निकलें✦पटना में प्रदर्शन के बीच गजब का खेल… पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी, मीडियाकर्मियों से उलझा ड्राइवर

पटना सहित 19 जिलों में आज होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

PATNA : बिहार में आज विजयदशमी के दिन बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने पटना सहित दक्षिण बिहार के 19 जिलों में एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश को लेकर अलर्ट किया

पटना सहित 19 जिलों में आज होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में आज विजयदशमी के दिन बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने पटना सहित दक्षिण बिहार के 19 जिलों में एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश को लेकर अलर्ट किया है. इस दौरान उत्तर बिहार के पूर्णिया, किशनगंज, पश्चिमी और पूर्वी चंपारण सहित 19 जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. इस कारण से तापमान बढ़ने की आशंका जताई गई है. 


बिहार में आज दक्षिण बिहार के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में एक से दो स्थानों पर हल्की बारिश का पूर्वानुमान है जबकि उत्तर बिहार के पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार में मौसम शुष्क रहेगा. इससे बारिश नहीं होने वाले क्षेत्रों का तापमान बढ़ेगा. 


आपको बता दें कि मौसम विभाग ने इससे पहले प्रदेश में 16 और 17 अक्टूबर को तेज गरज के साथ बारिश की सम्भावना जताई गई थी. 16 अक्टूबर से राज्य के 38 जिलों में एक दो स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी. इस बारिश के बाद अनुमान है कि मौसम में थोड़ी ठंड आएगी जो सुबह शाम गुलाबी ठंड की तरफ ले जाएगा.