ब्रेकिंग
Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग✦Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग

पटना सदर अंचल को तीन भागों में बांटने वाले प्रस्ताव पर काम तेज, तय हुईं सीमाएं

PATNA : पटना सदर अंचल को तीन भागों में बांटने की तैयारी चल रही है. पटना सदर अंचल को तीन भागों- पटना सदर, ग्रामीण अंचल और सिटी अंचल में बांटा जायेगा. इसकी सीमायें तय कर ली गई है. इस

पटना सदर अंचल को तीन भागों में बांटने वाले प्रस्ताव पर काम तेज, तय हुईं सीमाएं
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पटना सदर अंचल को तीन भागों में बांटने की तैयारी चल रही है. पटना सदर अंचल को तीन भागों- पटना सदर, ग्रामीण अंचल और सिटी अंचल में बांटा जायेगा. इसकी सीमायें तय कर ली गई है. इस प्रस्ताव पर काम तेज हो गया है. 


इसमें पटना सदर का क्षेत्र दानापुर से सटे वार्ड एक से लेकर वार्ड 16 तक संभावित है. वहीं पटना सिटी प्रखंड सह अंचल कार्यालय के अंतर्गत मुसल्लामपुर हाट से लेकर पटना सिटी तक के इलाके शामिल होंगे. इसी तरह पटना ग्रामीण प्रखंड सह अंचल कार्यालय के तहत 19 मौजा. 6 पंचायत और तीन हलका प्रस्तावित हैं.


डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि पटना सदर सह अंचल का क्षेत्रफल पहले से काफी बड़ा है. इसके अलावा घनी आबादी का भी क्षेत्र है. वही, सारण और वैशाली की कुल 3543.5 एकड़ जमीन अब पटना जिला प्रशासन के अंतर्गत आ गयी है. 


ऐसे में नये क्षेत्र जुड़ने से सदर प्रखंड का दायरा भी बढ़ गया है. अब विभाग की स्वीकृति और सरकार स्तर से आगे की कार्रवाई के बाद पटना सदर पखंड तीन भागों में बांटा जायेगा, ताकि लोगों को नागरिक सुविधाओं देने के साथ प्रशासनिक कार्य में आसानी होगी. 

टैग्स