ब्रेकिंग
BPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारजमुई कांड के सातों आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग, तेजस्वी यादव ने मांझी पर किया पलटवार, कहा..जात-पात को बीच में ना लाएंBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारजमुई कांड के सातों आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग, तेजस्वी यादव ने मांझी पर किया पलटवार, कहा..जात-पात को बीच में ना लाएं

Patna News: पटना के इस इलाके में सड़कों के चौड़ीकरण के लिए 29.15 करोड़ मंजूर, चुनाव से पहले नीतीश सरकार की सौगात

Patna News: पटना के उसरी से नकटी भवानी पथ तक दो लेन सड़क के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण को 29.15 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। इससे 10 से अधिक गांवों के 50 हजार से ज्यादा लोगों को यातायात में सुविधा मिलेगी।

Patna News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि पटना पश्चिम पथ प्रमंडल अंतर्गत उसरी से नकटी भवानी पथ के दो लेन चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण को स्वीकृति दी गई है। इस पर 29.15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।


उन्होंने बताया कि इस सड़क के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण से चकमूसा, कोरजीचक, कोरजी, मोहम्मदपुर, धरमपुर एवं मोती चौक-रामजान की मंदिर के लोगों को फायदा होगा। सड़क के निर्माण से इसके आसपास स्थित 10 से अधिक गांव एवं 50 हजार से ज्यादा की आबादी को इसका लाभ मिलेगा। साथ ही इस इलाके से गुजरने वाली राष्ट्रीय राजपथ पर भी दबाव कम होगा।


उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में सड़क और पुल अधोसंरचना का निरंतर विकास हुआ है। वर्ष 2005 की तुलना में आज राज्य में सड़कों का विशाल नेटवर्क बना है। सम्राट चौधरी ने कहा कि विकास की इसी कड़ी में उसरी से नकटी पथ का चौड़ीकरण और सुदृढीकरण किया जाएगा। इससे यातायात सुगम होगा, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय रोजगार के भी नए अवसर सृजित होंगे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता