ब्रेकिंग
प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट✦Bihar News : ‘POCSO का उल्लंघन कहां हुआ?’ बिहार सरकार के मंत्री का बेतुका बयान, लड़कियों से छेड़खानी पर बोले- ‘वीडियो के पीछे मत जाइए’....✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट✦Bihar News : ‘POCSO का उल्लंघन कहां हुआ?’ बिहार सरकार के मंत्री का बेतुका बयान, लड़कियों से छेड़खानी पर बोले- ‘वीडियो के पीछे मत जाइए’....

पटना में दर्दनाक हादसा: ऑटो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों ने किया सड़क जाम

Patna Road Accident: पटना के NH-30 पर ऑटो और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Patna Road Accident
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Road Accident: राजधानी पटना में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना NH-30 स्थित लालू पेट्रोल पंप के समीप की है, जहां एक ऑटो और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।


हादसे के बाद ऑटो चालक ने मानवता दिखाते हुए घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए दशरथ मोड़ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक युवक की पहचान अनीशाबाद निवासी के रूप में हुई है।


घटना की जानकारी मिलते ही गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और यातायात को सामान्य कराया।


पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं, घटना के बाद से ऑटो चालक फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

रिपोर्ट- सूरज कुमार, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता