ब्रेकिंग
पटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलापटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टला

Patna News: पटना में DCLR से लेकर राजस्व कर्मचारी तक की छुट्टी रद्द, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के तल्ख तेवर के बाद DM का एक्शन

Patna News: पटना में जमीन से जुड़े लंबित मामलों को लेकर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के तेवर के बाद डीएम त्यागराजन ने सभी डीसीएलआर, सीओ और राजस्व कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।

Patna News
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Patna News: बिहार में जमीन संबंधी लंबित मामलों को लेकर डिप्टी सीएम सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के तल्ख तेवर को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। डीएम त्यागराजन एसएम ने पटना के सभी डीसीएलआर और सीओ से लेकर राजस्व कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी है।


दरअसल, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की जिम्मेवारी मिलने के बाद से डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा पूरे एक्शन मोड में आ गए हैं। जन संवाद के जरिए विभाग में जमीन से जुड़े लंबित मामलों और अधिकारियों की लापरवाही को लेकर विजय सिन्हा सख्ति दिखा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कह दिया है कि लापरवाह अधिकारियों को किसी हाल में नहीं बख्शा जाएगा।


मुजफ्फरपुर में जन संवाद कार्यक्रम के दौरान उनके तल्ख तेवर को देखकर प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। कार्यक्रम के दौरान जमीन से जुड़े मामलों को लेकर उन्होंने सीओ और राजस्व कर्मियों को सख्त चेतावनी दी थी और कहा था कि वह अपनी हरकतों से बाज आ जाएं नहीं तो इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा।


डिप्टी सीएम की सख्ति के बाद पटना डीएम ने बड़ा एक्शन ले लिया है। पटना डीएम ने राजस्व संबंधित लंबित मामलों के ससमय निष्पादन के लिए सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, पटना/सभी अंचलाधिकारी, पटना एवं राजस्व पदाधिकारियों / राजस्व कर्मचारियों की छुट्टी 23 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक के लिए रद्द कर दी है।


जिला प्रशासन की तरफ से जारी आदेश में कहा गया कि “विभागीय निदेशानुसार पटना जिला अंतर्गत राजस्व संबंधित कार्यों का ससमय निष्पादन किये जाने का निदेश प्राप्त है, जिसके आलोक में राजस्व संबंधित कार्यों में लगे सभी संबंधित भूमि सुधार उप समाहर्ता, पटना/सभी अंचलाधिकारी, पटना एवं राजस्व पदाधिकारियों / राजस्व कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्र में उपस्थित रहना आवश्यक है।


राजस्व संबंधित कार्यों के ससमय निष्पादन के मद्देनजर सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, पटना/सभी अंचलाधिकारी, पटना एवं राजस्व पदाधिकारियों / राजस्व कर्मचारियों का अवकाश दिनांक-23.12.2025 से दिनांक-31.12.2025 तक कार्यहित में अवकाश पर रोक लगायी जाती है। साथ ही यदि किसी पदाधिकारी का इस अवधि में अवकाश की स्वीकृति प्रदान की गयी है तो उसे तत्काल प्रभाव से अस्वीकृत किया जाता है”।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता