ब्रेकिंग
आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत✦बिहार में हथियारों का जखीरा बरामद; विदेशी पिस्टल, दो कट्टे और 39 कारतूस के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार✦ADM राजेश्वरी पाण्डेय के ठिकानों पर SVU की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी; सर्च ऑपरेशन में क्या मिला?✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत✦बिहार में हथियारों का जखीरा बरामद; विदेशी पिस्टल, दो कट्टे और 39 कारतूस के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार✦ADM राजेश्वरी पाण्डेय के ठिकानों पर SVU की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी; सर्च ऑपरेशन में क्या मिला?

रामकृष्णा थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई: 19 लाख की नशीली दवा बरामद, मुख्य आरोपी फरार

रामकृष्णा थाना क्षेत्र के अशोका चक कॉलोनी में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10,500 नशीले इंजेक्शन और 7,750 कोडेड कफ सिरप बरामद किए। करीब 19 लाख रुपये की दवाएं जब्त की गईं, मुख्य आरोपी फरार है।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:पटना में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अशोकाचक कॉलोनी में छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित इंजेक्शन और कोडेड कफ सिरप बरामद किया गया है।


पुलिस ने अनिमेष कुमार के घर से कुल 10,500 नशीले इंजेक्शन और 7,750 बोतल कोडेड कफ सिरप जब्त की है। बरामद दवाओं की अनुमानित कीमत करीब 19 लाख रुपये बताई जा रही है।


जांच के दौरान मौके पर दवाओं से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जांच में अवैध कारोबार की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। छापेमारी के दौरान अनिमेष कुमार समेत अन्य लोग फरार हो गये।


कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक ऑटो जब्त किया गया है, जिसका इस्तेमाल दवाओं की ढुलाई में किया जा रहा था। फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।


पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

टैग्स