ब्रेकिंग
त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज

पटना में पूर्व IPS अमिताभ दास के घर पुलिस की छापेमारी। NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में भ्रामक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर FIR दर्ज, जांच जारी।

बिहार न्यूज
अमिताभ दास के खिलाफ केस दर्ज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के घर पर पुलिस ने छापेमारी की है। उनके आवास पर भारी संख्या में पुलिस की टीम पहुंची है। पटना के शंभू हॉस्टल में जहानाबाद की रहने वाली NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में भ्रामक पोस्ट डालने का आरोप अमिताभ दास पर लगा है। 


पटना के पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित पटना स्काइज अपार्टमेंट में पुलिस की छापेमारी चल रही है। मौके पर पाटलिपुत्र और चित्रगुप्त नगर थाना की पुलिस पहुंची हुई है। बता दें कि नीट छात्रा की मौत चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में हुई थी, पूर्व आईपीएस अमिताभ दास लगातार इस केस को लेकर विवादित बयान दे रहे थे। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक और उत्तेजक पोस्ट डाल रहे थे, इसी मामले में पुलिस ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।


पुलिस कई दिनों से सोशल मीडिया पर दिये गये उनके बयान और पोस्ट की मॉनिटरिंग कर रही थी। जिसमें पुलिस ने पाया कि सोशल मीडिया के यूट्यूब, इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स पर नीट छात्रा की संदिग्ध मौत मामला जो चित्रगुप्तनगर थाने में कांड संख्या 44/26 दर्ज है, इसी से संबंधित केस में पूर्व आईपीएस अमिताभ दास एंव अन्य लोगों ने तथ्यहीन और भड़काऊ पोस्ट अपलोड किया है। पुलिस का ऐसा मानना है कि सोशल मीडिया पर इस तरह के पोस्ट से इस केस के अनुसंधान को प्रभावित किया जा रहा है। शायद इसी को लेकर पुलिस की टीम अमिताभ दास के आवास पर तलाशी और छापेमारी के लिए पहुंची।