ब्रेकिंग
JDU में महाभारत! नहीं लूंगा ललन सिंह से आशीर्वाद,मुझे परेशान किया,भड़के नीरज कुमार ने केंद्रीय मंत्री को जमकर सुनाया✦Bihar Boat Accident : बिहार के बेगूसराय में बड़ा हादसा! किनारे पहुंचने ही वाली थी नाव, तभी पलटी; 20 लोग नदी में गिरे, 2 लापता✦Bihar Politics : ‘पसंद आए या न आए, मानना पड़ेगा फैसला!’ अनंत सिंह पर कार्रवाई के बाद संजय झा का बड़ा बयान, बोले- पार्टी के फैसले का विरोध कहीं से उचित नहीं’✦ 'जॉर्ज, शरद यादव, दिग्विजय सिंह को जलील किया', MLC चुनाव में JDU के खराब प्रदर्शन पर बरसे गोपाल मंडल, कहा - नीतीश कुमार की भी दुर्दशा तय!✦‘हम सरकार हैं’ से ‘तोरा काहे दिक्कत हो रहा है?’टोपी-चश्मा-सिगरेट से लेकर ठेठ अंदाज तक… आखिर क्यों हर बार सुर्खियों में आ जाते हैं ‘छोटे सरकार’ अनंत सिंह?✦JDU में महाभारत! नहीं लूंगा ललन सिंह से आशीर्वाद,मुझे परेशान किया,भड़के नीरज कुमार ने केंद्रीय मंत्री को जमकर सुनाया✦Bihar Boat Accident : बिहार के बेगूसराय में बड़ा हादसा! किनारे पहुंचने ही वाली थी नाव, तभी पलटी; 20 लोग नदी में गिरे, 2 लापता✦Bihar Politics : ‘पसंद आए या न आए, मानना पड़ेगा फैसला!’ अनंत सिंह पर कार्रवाई के बाद संजय झा का बड़ा बयान, बोले- पार्टी के फैसले का विरोध कहीं से उचित नहीं’✦ 'जॉर्ज, शरद यादव, दिग्विजय सिंह को जलील किया', MLC चुनाव में JDU के खराब प्रदर्शन पर बरसे गोपाल मंडल, कहा - नीतीश कुमार की भी दुर्दशा तय!✦‘हम सरकार हैं’ से ‘तोरा काहे दिक्कत हो रहा है?’टोपी-चश्मा-सिगरेट से लेकर ठेठ अंदाज तक… आखिर क्यों हर बार सुर्खियों में आ जाते हैं ‘छोटे सरकार’ अनंत सिंह?

बड़ा हादसा टला: पटना-पूरी एक्सप्रेस ट्रेन के पहिए से अचानक उठा धुआं, रेल यात्रियों में मचा हड़कंप

JAMUI: खबर जमुई से आ रही है, जहां आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पटना-पूरी एक्सप्रेस ट्रेन की एक बोगी के नीचे पहिए से अचानक धुआं निकलने के बाद रेल यात्रियों के बीच हड़कंप मच गय

बड़ा हादसा टला: पटना-पूरी एक्सप्रेस ट्रेन के पहिए से अचानक उठा धुआं, रेल यात्रियों में मचा हड़कंप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: खबर जमुई से आ रही है, जहां आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पटना-पूरी एक्सप्रेस ट्रेन की एक बोगी के नीचे पहिए से अचानक धुआं निकलने के बाद रेल यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। घटना दानापुर रेलखंड के गिद्धौर रेलवे स्टेशन की है।


बताया जा रहा है कि दानापुर रेलखंड के गिद्धौर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अफरा-तफरी की स्थिति बन गई जब पटना-पूरी एक्सप्रेस ट्रेन के एक बोगी से अचानक धुआं निकलने लगा। रेल यात्रियों में अफवाह फैल गई कि ट्रेन में आग लग गई है, जिसके बाद उनमें हड़कंप मच गया।


रेल कर्मियों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची रेलवे की टीम ने हालात को काबू में किया और करीब आधे घंटे के बाद गड़बड़ी को ठीक कर ट्रेन को रवाना कर दिया। बता दें कि बीते शनिवार को दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड पर थलवारा के पास बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन के पहिए से अचानक धुंआ निकलने लगा था, जिसके बाद यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गयी थी।