ब्रेकिंग
झारखंड में दिल दहला देने वाली घटना: रेप के बाद छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव को कड़ाही पर भूनने की कोशिश करने वाला जेठ गिरफ्तार✦मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का शव बरामद, बलिराजगढ़ गोलीकांड के बाद से था लापता✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦झारखंड में दिल दहला देने वाली घटना: रेप के बाद छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव को कड़ाही पर भूनने की कोशिश करने वाला जेठ गिरफ्तार✦मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का शव बरामद, बलिराजगढ़ गोलीकांड के बाद से था लापता✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय

Patna News: पटना के कई इलाकों में आज कटेगी बिजली, जानें... कब और कहां होगी बत्ती गुल?

Patna News: बिहार की राजधानी पटना के कई हिस्सों में गुरुवार, 4 जुलाई को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती दक्षिण बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) द्वारा पेड़ों की छंटाई और विद्युत लाइनों के रखरखाव कार्य के कारण की जाएगी।

Patna News
पटना न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Patna News: बिहार की राजधानी पटना के कई हिस्सों में गुरुवार, 4 जुलाई को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती दक्षिण बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) द्वारा पेड़ों की छंटाई और विद्युत लाइनों के रखरखाव कार्य के कारण की जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं को पहले ही सूचित कर दिया है कि बिजली की आपूर्ति दिन के अलग-अलग समय पर विभिन्न क्षेत्रों में रोकी जाएगी।


सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली कटौती हथिखाना मोड़, मैनपुरा, खरंजा रोड, सगुना गैस गोदाम रोड, सगुना मोड़, मधुपाली कॉलोनी, सगुना गांधी मूर्ति, विश्वेश्वरैया नगर, कुसुमपूरम कॉलोनी, अभियंता नगर, सर्विस लेन गोला रोड, शिवपुरी, ममता अपार्टमेंट, कामाख्या भवन, सीपी ठाकुर पथ, हारून नगर और स्टेशन रोड क्षेत्र में होगी। इसके साथ ही बजरंग बली कॉलोनी, सीआईएसएफ कैंपस, फुलिया टोला, एम्स गोलंबर, गौरी शंकर मंदिर, गायघाट गुरुद्वारा, आलमगंज, गुलजारबाग पॉलिटेक्निक, कन्टाही घाट, भद्र घाट, पटनदेवी गेट, पटनदेवी कॉलोनी, पटनदेवी पार्क, पुराना प्रणामी मंदिर, शाही ईदगाह रोड और सर्वे ऑफिस जैसे क्षेत्रों में भी बिजली नहीं रहेगी।


दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक बीएनआर रोड, चौधरी टोला, आजाद नगर, शीश महल, टेकारी रोड, काली घाट और नारायण बाबू की गली में बिजली बाधित रहेगी। दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक भूषण भवन, नगर निगम गेट, महाराजगंज, न्यू सिटी कोर्ट, चैतन्य मंदिर और जजों के आवास क्षेत्र में बिजली नहीं रहेगी। वहीं, दोपहर 2:30 बजे से 3:30 बजे तक न्यू पाटलिपुत्र कॉलोनी, गोलंबर, जीडी मिश्रा पथ, चौराहा रोड और राजीव नगर रोड नंबर 21 से 23 तक के इलाकों में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।


बिजली विभाग ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है और अनुरोध किया है कि वे आवश्यक कार्यों के लिए पहले से तैयारी कर लें। विभाग ने यह भी बताया कि सभी मरम्मत व रखरखाव कार्यों को सुरक्षा के साथ पूर्ण किया जाएगा, जिसके बाद संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।


महत्वपूर्ण सुझाव

मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य आवश्यक उपकरणों को पहले से चार्ज कर लें।

गर्मी को देखते हुए पेयजल का संग्रह कर लें।

इनवर्टर या वैकल्पिक पावर बैकअप की व्यवस्था सुनिश्चित करें।