ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्टमुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्ट

LIQUOR BAN : यह कैसी शराबबंदी ? BN कॉलेज हॉस्टल में चल रही थी शराब पार्टी, पुलिस ने 5 लोगों को किया अरेस्ट

LIQUOR BAN : गणतंत्र दिवस और सरस्वती पूजा को लेकर पुलिस ने बीएन कॉलेज हॉस्टल में छापेमारी किया। शुक्रवार की देर रात को अचानक पुलिस ने हॉस्टल में धावा बोला तो हॉस्टल में अफराफरी मच गयी। जाम छलका रहे

LIQUOR BAN
B.N.COLLEGE में पुलिस रेड
© GOOGLE
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

LIQUOR BAN : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर कहीं भी शराब पीना या इससे जुड़ा किसी भी तरह के कारोबार करना गैरकानूनी बताया जाता है।ऐसे में अब एक ताजा मामला पटना के अशोक राजपथ इलाके के बीएन कॉलेज हॉस्टल से निकलकर सामने आ रहा है। जहां देर रात को शराब पार्टी चल रही थी।इस घटना के बाद इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया है।  


दरअसल, गणतंत्र दिवस और सरस्वती पूजा को लेकर पुलिस ने बीएन कॉलेज हॉस्टल में छापेमारी किया। शुक्रवार की देर रात को अचानक पुलिस ने हॉस्टल में धावा बोला तो हॉस्टल में अफराफरी मच गयी। जाम छलका रहे कुछ छात्र रंगे हाथों पकड़ लिए गए। पुलिस को देखते ही ये छात्र भागने लगे लेकिन मौके पर से पांच छात्रों को गिरफ्तार कर लिया गया। आधा दर्जन विदेशी शराब की बोतल भी बरामद हुई है। 


बताया जा रहा है कि बीएन कॉलेज हॉस्टल में कुछ छात्र शराब पार्टी कर रहे थे। वो अपनी मस्ती की धुन में मग्न थे। लेकिन अचानक पुलिस ने धावा बोल दिया.बिहार में पूर्ण शराबबंदी है। इन छात्रों ने शायद ही सोचा होगा कि पुलिस हॉस्टल में भी घुस जाएगी।यहां गणतंत्र दिवस और सरस्वती पूजा को लेकर पुलिस छापेमारी करने पहुंच गयी। रंगे हाथों शराबी छात्र धरे गए। 


इधर, इस पुरे मामले में टाउन डीएसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बीएन कॉलेज हॉस्टल में छापेमारी की गई है। यहां से पाचं छात्रों को शराब के नशे में पकड़ा गया है। पीरबहोर थाना में लाकर इन छात्रों का टेस्ट ब्रेथ एनलाइजर से किया गया जिसके बाद इन सभी छात्रों के शराब पीने की पुष्टि हुई है। सभी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।