ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

पटना में 60 दारोगा और थानेदारों का होगा तबादला, ट्रांसफर की लिस्ट में इन अधिकारियों का है नाम

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर लगभग सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. लॉ एंड आर्डर को लेकर भी बड़े पैमाने पर तबादला करने की बात सामने आ रही है. राजधानी पटना में 60 दारो

पटना में 60 दारोगा और थानेदारों का होगा तबादला, ट्रांसफर की लिस्ट में इन अधिकारियों का है नाम
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर लगभग सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. लॉ एंड आर्डर को लेकर भी बड़े पैमाने पर तबादला करने की बात सामने आ रही है. राजधानी पटना में 60 दारोगा और थानेदारों का तबादला हो सकता है. उधर दूसरी ओर राज्य निर्वाचन आयोग ने गृह विभाग को पत्र लिखा है कि वैसे अधिकारियों का त्वरित स्थानांतरण किया जाये, जो एक ही जगह पर 3 साल से जमे हैं.


राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद गृह विभाग ने सभी जिलों के पुलिस कप्तान को पत्रा लिखकर यह आदेश दिया है कि जल्द ही ऐसे पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया जाये, जो एक ही जगह पर 3 साल से जमे हैं. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस महकमे में यह बड़ा बदलाव किया जायेगा. पटना पुलिस ने तो सूची लगभग तैयार कर ली है. 


पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि जिले में करीब 60 दारोगा ऐसे हैं, जो 3 साल से एक ही थाने में हैं. आदेश आने के बाद उनका ट्रांसफर पटना जिले के ही दूसरे थाने में कर दिया जाएगा. पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने जिले के थानेदारों और अन्य सीनियर अधिकारियों को सख्त दिशानिर्देश दिया.


उपेंद्र शर्मा ने कहा कि अपराध पर नियंत्रण पाने के लिए पटना पुलिस लगातार कोशिश कर रही है. पुलिस सभी मामलों को गंभीरता से लेती है. पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस ने कमर कस ली है. क्योंकि सभी लोग जानते हैं कि पंचायत चुनाव कितना मुश्किल होता है. इस चुनाव में कितना खींचतान और संघर्ष होता है. इन सारी चुनौतियों को लेकर क्राइम मीटिंग एक ख़ास रणनीति तैयार की गई कि आखिरकार चुनाव के दौरान जमीन पर कैसे काम करना है."

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें