ब्रेकिंग
यूरिया की किल्लत से रिटेल विक्रेताओं में आक्रोश, सड़क पर उतरकर जताया विरोध; DAO से की शिकायतशराबबंदी पर NDA में मतभेद! मांझी को दिलीप जायसवाल ने दिया करारा जवाब, कहा..“पैसा कमाने के लिए क्या कोई कोठे पर चला जाएगा?शादी की चाह में घर से निकलीं दो नाबालिग छात्राएं, रेलवे स्टेशन पर मिलीं; पुलिस ने किया बरामदमुंबई में बड़ा हादसा: कुर्ला में भूस्खलन से 7 लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंकाभारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, नशीली गोलियों और गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तारयूरिया की किल्लत से रिटेल विक्रेताओं में आक्रोश, सड़क पर उतरकर जताया विरोध; DAO से की शिकायतशराबबंदी पर NDA में मतभेद! मांझी को दिलीप जायसवाल ने दिया करारा जवाब, कहा..“पैसा कमाने के लिए क्या कोई कोठे पर चला जाएगा?शादी की चाह में घर से निकलीं दो नाबालिग छात्राएं, रेलवे स्टेशन पर मिलीं; पुलिस ने किया बरामदमुंबई में बड़ा हादसा: कुर्ला में भूस्खलन से 7 लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंकाभारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, नशीली गोलियों और गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार

क्या सुशासन की पुलिस पीती है शराब? रेड में पटना पुलिस लाइन में मिली शराब की खाली बोतलें

PATNA: सीएम नीतीश कुमार के शराबबंदी अभियान की हवा निकलते देख बौखलायी बिहार पुलिस ने अपने ही घर पर रेड डाला. वर्दीधारी शराबियों की तलाश में सूबे के सभी पुलिस लाइन में एक साथ छा

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: सीएम नीतीश कुमार के शराबबंदी अभियान की हवा निकलते देख बौखलायी बिहार पुलिस ने अपने ही घर पर रेड डाला. वर्दीधारी शराबियों की तलाश में सूबे के सभी पुलिस लाइन में एक साथ छापा मारा गया. छापेमारी की ख़बर मिलते ही पुलिस लाइन में खलबली मच गई. हैरान कर देने वाली बात ये है कि रेड के दौरान पटना पुलिस लाइन में शराब की खाली बोतलें मिली हैं.


गुरुवार की देर रात पटना पुलिस लाइन में 30 बैरक और आवासीय परिसर के अलावा अन्य कई जगहों पर छापा मारा गया. रेड के दौरान पटना पुलिस लाइन परिसर में दो दर्जन से ज्यादा शराब की खाली बोतलें मिली हैं. लेकिन जांच में लगे पुलिस अधिकारियों ने पुलिस लाइन से शराब की बोतलें मिलने की पुष्टि नहीं की है. 

पुलिस मुख्यालय को पुलिस लाइन के अंदर शराब का स्टॉक रखने और कुछ पुलिसकर्मियों के शराब पीने की सूचना मिली थी. जिसके बाद डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को रेड मारने का निर्देश दिया. जिसके बाद पुलिस लाइन परिसर में सिपाहियों के आवासीय बैरक, ग्राउंड, मेस समेत कई जगहों को खंगाला गया. रेड के दौरान पटना पुलिस लाइन से कोई भी शराबी पुलिसकर्मी नहीं पकड़ा गया, लेकिन पुलिस लाइन से दो दर्जन से ज्यादा शराब की खाली बोतलें मिली हैं.


टैग्स