ब्रेकिंग
जश्न-ए-आजादी के बीच दर्दनाक हादसा, नदी में गिरी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; 5 लोगों की मौत15 अगस्त से बिहार में तीन बड़े बदलाव, शिक्षा- स्वास्थ्य और शिक्षकों की छुट्टी के लिए नई व्यवस्था लागूबाघ के हमले में ग्रामीण की दर्दनाक मौत, आक्रोशित लोगों ने वाल्मीकिनगर-मदनपुर स्टेट हाईवे किया जाम, घंटों ठप रहा आवागमनयुवाओं के लिए गुड न्यूज: बिहार पुलिस में 26,574 पदों पर होगी बहाली, अगले ढाई महीने में पूरी होगी प्रक्रियाकम्प्यूटर पर क्या-क्या करते हैं, अब सब याद रखेगा ChatGPT! जानिए कैसे काम करता है नया Computer History फीचर और क्या हैं इसके खास फायदेजश्न-ए-आजादी के बीच दर्दनाक हादसा, नदी में गिरी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; 5 लोगों की मौत15 अगस्त से बिहार में तीन बड़े बदलाव, शिक्षा- स्वास्थ्य और शिक्षकों की छुट्टी के लिए नई व्यवस्था लागूबाघ के हमले में ग्रामीण की दर्दनाक मौत, आक्रोशित लोगों ने वाल्मीकिनगर-मदनपुर स्टेट हाईवे किया जाम, घंटों ठप रहा आवागमनयुवाओं के लिए गुड न्यूज: बिहार पुलिस में 26,574 पदों पर होगी बहाली, अगले ढाई महीने में पूरी होगी प्रक्रियाकम्प्यूटर पर क्या-क्या करते हैं, अब सब याद रखेगा ChatGPT! जानिए कैसे काम करता है नया Computer History फीचर और क्या हैं इसके खास फायदे

पटना में बैंक-पीओ की तैयारी करने वाली लड़की ने छेड़खानी से तंग आकर छोड़ी पढ़ाई, 'सुशासन' की पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

PATNA: सुशासन राज में बेटियां असुरक्षित हैं, मनचले आए दिन लड़कियों से छेड़खानी करते हैं और सुशासन की पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है. राजधानी पटना में बैंक-पीओ की तैयारी करने

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: सुशासन राज में बेटियां असुरक्षित हैं, मनचले आए दिन लड़कियों से छेड़खानी करते हैं और सुशासन की पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है. राजधानी पटना में बैंक-पीओ की तैयारी करने वाली एक लड़की को पढ़ाई इसलिए छोड़नी पड़ी क्योंकि छेड़खानी की शिकायत करने के बाद भी पटना पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई करने की जहमत तक नहीं उठाई.


पटना के बोरिंग रोड में रहकर बैंक-पीओ की तैयारी करने वाली एक लड़की ने छेड़खानी से तंग आकर पढ़ाई ही छोड़ दी और अपने गांव वापल चली गई. 1 अगस्त को एसकेपुरी थाने में लड़की के पिता ने धनंजय नाम के लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराया. मामला कोर्ट तक पहुंचा, कोर्ट ने आरोपी की अग्रिम जमानत की अर्जी को खारिज कर दिया लेकिन बावजूद इसके पटना पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी. इधर आरोपी लगातार लड़की को धमकी भी देता रहा. जिसके बाद लड़की को पढ़ाई छोड़कर गांव जाना पड़ा.


पीड़िता ने डीजीपी के व्हाट्सअप नंबर पर भी घटना की जानकारी दी थी साथ ही यह भी कहा था कि अगर वो कार्रवाई नहीं करेंगे तो वह सुसाइड कर लेगी या पढ़ाई छोड़कर गांव चली जाएगी. लड़की ने सिटी एसपी मध्य विनय तिवारी से भी इस बात की जब शिकायत की तब एसपी ने लड़की से कहा कि तुम लड़के को फोन करके मिलने के बहाने बुलाओ फिर पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेगी. पुलिस के लापरवाह रवैये से नाराज लड़की को आखिरकार पढ़ाई छोड़कर गांव लौटना पड़ा.    


टैग्स