ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

पटना में पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में कई जवान जख्मी

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां पुलिस की गाड़ी भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई है. रोड एक्सीडेंट में पुलिस जवानों से भरी गाड़ी पलट गई है. इस हादस में कई जवा

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां पुलिस की गाड़ी भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई है. रोड एक्सीडेंट में पुलिस जवानों से भरी गाड़ी पलट गई है. इस हादस में कई जवान गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 


घटना पटना जिले के जानीपुर थाना इलाके की है. जहां रानीपुर थाना की पेट्रोलिंग गाड़ी दुर्घनाग्रस्त हो गई है. इस हादसे में कई जवान गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि फुलवारी शरीफ में शिवाला नौबतपुर रोड में तेज रफ्तार पिकअप ने जिस मजदूर को कुचला था, उसे एम्स में देखने और आवश्यक कार्रवाई करने पुलिस टीम जा रही थी. 


जानीपुर थाना की पुलिस जिप्सी को एम्स के सामने ही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी.  यह टक्कर इतनी भयानक थी कि स्कॉर्पियो और पुलिस जिप्सी में टक्कर की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी. दुर्घटना के बाद लोग दौड़े और पुलिस जिप्सी में घायल पुलिसकर्मियों को आनन- फानन में एम्स भर्ती कराया. फिलहाल इस घटना में किसी के भी हताहत की कोई सूचना नहीं है. पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आई हैं. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUMITKUMAR

FirstBihar संवाददाता