ब्रेकिंग
फूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरार

अपराधियों की अब खैर नहीं, चेन छिनतई गिरोह के खिलाफ पटना पुलिस ने शुरू किया विशेष अभियान

Patna Police News: पटना में बढ़ती चेन छिनतई की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है. वाहन चेकिंग, गश्ती और तकनीकी निगरानी से अपराधियों पर कार्रवाई तेज कर दी गई है.

Patna Police News
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Patna Police News: राजधानी पटना में हाल के दिनों में हुई चेन छिनतई की वारदातों को पटना पुलिस ने काफी गंभीरता से लिया है। इस तरह की घटनाओं पर नकेल कसने के लिए पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चेन छिनतई गिरोह के खिलाफ विशेष अभियान शुरू कर दिया गया है। इसके लिए पटना पुलिस लगातार वाहन चेकिंग, गश्ती व्यवस्था और तकनीकी निगरानी के माध्यम से अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी की कार्रवाई कर रही है। 


दरअसल, हाल के दिनों में पटना पुलिस ने ऐसे कई मामलों में अपराधियों की गिरफ्तारी और लूटे गए सामान की बरामदगी भी की है। इस मामले में समय-समय पर पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक समेत संबंधित पुलिस अधीक्षकों द्वारा इसकी जानकारी दी जाती रही है। चेन छिनतई मामले में संबंधित कदमकुंआ थानाध्यक्ष ने बताया कि राजेंद्र नगर में विगत 20 अप्रैल की रात्रि लगभग आठ बजे एक महिला से चेन छिनतई के संबंध में अभी तक उन्हें कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। 


उधर, पटना पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि अपराध पर और अधिक प्रभावी ढंग से नियंत्रण किया जा सके। कदमकुआं के थानाध्यक्ष ने बताया कि विगत 20 अप्रैल को जिस महिला के साथ चेन छिनतई की वारदात हुई है, उनसे आवेदन की मांग की गई है। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त कदमकुआं थाना क्षेत्र में विगत 15 अप्रैल को भी एक व्यक्ति से चेन छिनतई की घटना हुई थी। 


आवेदन के आधार पर पुलिस द्वारा कदमकुआं थाना कांड संख्या 294/26, दिनांक 15 अप्रैल, 2026 दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में अग्रतर अनुसंधान के क्रम में पुलिस द्वारा छापेमारी कर घटना में प्रयुक्त बाइक को जब्त कर लिया गया है। साथ ही, तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर अभियुक्त की पहचान एवं गिरफ्तार की कार्रवाई की जा रही है। इन घटनाओं को देखते हुए पटना पुलिस के वरीय पदाधिकारियों के निर्देशन में सतर्कता पूर्वक ग़श्ती एवं वाहनों की सघन जांच की जा रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता