ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की फिर रेड, बदबूदार पनीर कीड़े लगे ब्रेड जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की फिर रेड, बदबूदार पनीर कीड़े लगे ब्रेड जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल

पटना में हथियार तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार

पटना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में हथियार तस्करी करने वाले एक अंतर-जिला गिरोह का भंडाफोड़ कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया। मोकामा से हथियार लाकर पटना में सप्लाई करने वाले इस नेटवर्क से देसी कट्टा और पिस्तौल बरामद की गई।

बिहार
पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना पुलिस ने हथियारों की अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतर-जिला गिरोह का भंडाफोड़ किया है। बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने बताया कि पुलिस ने दो अलग-अलग थानों की संयुक्त कार्रवाई में कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


सिटी एसपी के अनुसार, चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र से चार अभियुक्तों को एक देसी कट्टा के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में इनसे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने चौक थाना क्षेत्र में छापेमारी कर चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से एक देसी पिस्तौल बरामद की गई।


पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि वे मोकामा से हथियार लाकर पटना और आसपास के इलाकों में सप्लाई करते थे। पुलिस का कहना है कि यह एक संगठित हथियार तस्करी नेटवर्क था, जिसकी गतिविधियों पर काफी समय से नज़र रखी जा रही थी।


सिटी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों के नेटवर्क, सप्लाई चेन और संपर्कों की जांच जारी है। पुलिस टीम इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि इनके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं तथा हथियार कहां-कहां भेजे जाते थे। पटना पुलिस का मानना है कि इन गिरफ्तारियों से शहर में अवैध हथियारों की सप्लाई पर बड़ा असर पड़ेगा और अपराध पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।

REPORT-SURAJ KUMAR-PATNA