ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

पीपा पुल पर बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर के बाद गंगा में गिरे दो शख्स, दोनों की हुई मौत

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है. पीपा पुल पर बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर के बाद दो युवक गंगा नदी में गिर गए. जिससे दोनों की मौत हो गई.घटना के बारे में बताया जा रहा

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है. पीपा पुल पर बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर के बाद दो युवक गंगा नदी में गिर गए. जिससे दोनों की मौत हो गई.

घटना के बारे में बताया जा रहा है  पटना से राघोपुर को जोड़ने वाली पीपा पुल पर जोरदार टक्कर के बाद ट्रैक्टर और बाइक दोनों ही गंगा में गिर गई. इसके साथ ही ट्रैक्टर ड्राइवर और बाइक चला रहा युवक भी गिर गया. जिससे दोनों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर बालू लेकर हाजीपुर जा रहा था.

बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक हाजीपुर का रहने वाला था. लेकिन ट्रैक्टर ड्राइवर कहा का रहने वाला है. यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है. हादसे के कारण परिचालन बाधित हो गया है. फिलहाल गंगा नदी में गिरे ट्रैक्टर और बाइक को निकालने की कोशिश हो रही है.