ब्रेकिंग
काशी विश्वनाथ की तर्ज पर भव्य रूप लेगा सिवान का बाबा महेंद्रनाथ धाम, झील के बीच विराजेंगे भगवान शिव✦स्कूल जाने निकले तीन छात्र एक साथ लापता... दो दिन पहले हुआ था विवाद, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप✦Bihar Crime : पहले जमीन पर कब्जे का आरोप, फिर रास्ता रोककर मारपीट! सोनबरसा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल✦अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन, 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो आंदोलन की चेतावनी✦Bihar Daroga Exam : दारोगा मुख्य परीक्षा में फिर बड़ा खेल! खगौल सेंटर से गायब मिले 2 प्रश्नपत्र, EOU ने दर्ज किया केस✦काशी विश्वनाथ की तर्ज पर भव्य रूप लेगा सिवान का बाबा महेंद्रनाथ धाम, झील के बीच विराजेंगे भगवान शिव✦स्कूल जाने निकले तीन छात्र एक साथ लापता... दो दिन पहले हुआ था विवाद, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप✦Bihar Crime : पहले जमीन पर कब्जे का आरोप, फिर रास्ता रोककर मारपीट! सोनबरसा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल✦अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन, 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो आंदोलन की चेतावनी✦Bihar Daroga Exam : दारोगा मुख्य परीक्षा में फिर बड़ा खेल! खगौल सेंटर से गायब मिले 2 प्रश्नपत्र, EOU ने दर्ज किया केस

पटना के पीरबहोर थाने में 36 साल बाद हिंदू थानेदार की तैनाती, सम्राट सरकार के फैसले पर चर्चा तेज

Patna News: पटना के पीरबहोर थाना में 36 साल बाद गैर-मुस्लिम थानेदार की तैनाती की गई है। शास्त्रीनगर सर्किल इंस्पेक्टर राज कुमार सिंह को नया थाना प्रभारी बनाया गया है, जिसके बाद यह नियुक्ति प्रशासनिक बदलाव के साथ-साथ चर्चा का विषय बन गई है।

Patna News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: पटना के पीरबहोर थाने में 36 वर्षों बाद गैर-मुस्लिम थानेदार की तैनाती हुई है। शास्त्रीनगर के सर्किल इंस्पेक्टर राज कुमार सिंह को पीरबहोर थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं, तत्कालीन थानेदार सज्जाद गद्दी को सर्किल इंस्पेक्टर के पद पर स्थानांतरित कर दिया गया है।


पुलिस विभाग में अधिकारियों का तबादला एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है, लेकिन पीरबहोर थाना के संदर्भ में यह बदलाव इसलिए चर्चा में है क्योंकि यहां लंबे समय से मुस्लिम अधिकारियों की ही थानेदार के रूप में तैनाती होती रही है।


जानकारी के अनुसार, जी कुमार इस थाने के आखिरी गैर-मुस्लिम थानेदार थे। उनका कार्यकाल 30 नवंबर 1987 से 23 मार्च 1990 तक रहा। इसके बाद 23 मार्च 1990 को जेड अहमद की नियुक्ति हुई और तब से लगातार मुस्लिम समुदाय के अधिकारी ही इस थाने का नेतृत्व करते रहे।


आपको बता दें कि कांग्रेस शासनकाल के दौरान पीरबहोर थाने में विभिन्न समुदायों और जातियों के अधिकारियों की तैनाती होती रही। 6 जनवरी 1976 को एल.पी. तिवारी की नियुक्ति हुई थी। उनके बाद आर.एल. सिंह, एल.एम. प्रसाद, एस.के. गुप्ता, आर.एस. सिंह और जी कुमार सहित कुल छह गैर-मुस्लिम अधिकारी थानेदार बने।


वहीं, हाल में हटाए गए सज्जाद गद्दी इस क्रम के 22वें मुस्लिम थानेदार थे। उन्होंने 29 जुलाई 2025 को पदभार ग्रहण किया था और 21 जून 2026 तक इस पद पर रहे। राज कुमार सिंह की नियुक्ति के साथ पीरबहोर थाना एक बार फिर चर्चा में है, क्योंकि करीब साढ़े तीन दशक बाद यहां नेतृत्व की जिम्मेदारी किसी गैर-मुस्लिम अधिकारी को सौंपी गई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता