ब्रेकिंग
कोसी-अंग क्षेत्र को बड़ी सौगात: 40 साल से लंबित बिहपुर-बिहारीगंज रेल परियोजना को मिली प्रशासनिक मंजूरीमशहूर सिंगर सुमन कल्याणपुर का निधन, 89 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा; संगीत जगत में शोक की लहरदर्दनाक सड़क हादसे में ड्राइवर समेत 8 लोगों की मौत, खाई में गिरी तेज रफ्तार टैक्सीविक्रमशिला सेतु के स्थायी समाधान की दिशा में सरकार का बड़ा कदम, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया निरीक्षण; जानिए.. क्या बोले?फर्जी रेप केस में थानेदार पर गिरी गाज, स्पेशल कोर्ट ने DGP और गृह सचिव को दिया यह निर्देशकोसी-अंग क्षेत्र को बड़ी सौगात: 40 साल से लंबित बिहपुर-बिहारीगंज रेल परियोजना को मिली प्रशासनिक मंजूरीमशहूर सिंगर सुमन कल्याणपुर का निधन, 89 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा; संगीत जगत में शोक की लहरदर्दनाक सड़क हादसे में ड्राइवर समेत 8 लोगों की मौत, खाई में गिरी तेज रफ्तार टैक्सीविक्रमशिला सेतु के स्थायी समाधान की दिशा में सरकार का बड़ा कदम, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया निरीक्षण; जानिए.. क्या बोले?फर्जी रेप केस में थानेदार पर गिरी गाज, स्पेशल कोर्ट ने DGP और गृह सचिव को दिया यह निर्देश

Patna News: पटना के सरकारी अस्पताल में नवजात को बदलने का आरोप, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा; बुलानी पड़ी पुलिस

Patna News: पटना के पंडारक PHC में नवजात शिशु बदलने के आरोप पर दो घंटे की जांच के बाद दोनों परिवारों को उनके-उनके बच्चे सौंपे गए। डीएनए टेस्ट की आवश्यकता नहीं पड़ी।

Patna News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: पटना के बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना क्षेत्र स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नवजात शिशु बदलने के आरोप को लेकर परिजनों ने हंगामा किया। सूचना मिलने पर पंडारक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।


थानाध्यक्ष नवनीत कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह संजना नामक महिला ने एक बेटी को जन्म दिया, जबकि अर्चना नामक महिला को बेटा हुआ था। दोनों की डिलीवरी एक ही समय पर हुई थी और दोनों नवजातों को वार्मर (वॉर्म ग्लास) में रखा गया था। इसी दौरान संजना के परिजन अर्चना के नवजात बेटे को गोद में उठाकर अपना बेटा होने का दावा करने लगे।


पुलिस के अनुसार, अस्पताल के रजिस्टर में दोनों महिलाओं और उनके नवजातों का पूरा विवरण दर्ज था। करीब दो घंटे तक पुलिस ने रिकॉर्ड और परिस्थितियों की गहन जांच की। जांच के बाद दोनों परिवारों को उनके-उनके नवजात सौंप दिए गए, जिससे मामला शांत हो गया।


अस्पताल प्रभारी ने बताया कि यदि परिजन सहमत नहीं होते तो दोनों बच्चों का डीएनए टेस्ट कराया जाता। हालांकि, पुलिस की समझाइश के बाद दोनों परिवार संतुष्ट हुए और अपने-अपने नवजात के साथ घर लौट गए।

रिपोर्ट: कुंदन किशोर, बाढ़ (पटना)

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता