ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला

Patna के होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन जोड़े आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार

Patna: पटना के एक होटल में पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। छापेमारी के दौरान तीन जोड़े आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल मैनेजर गिरफ्तार, संचालक फरार है।

Patna
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

PATNA: बिहार की राजधानी पटना के एक होटल में चल रहे देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। इस होटल में पुलिस ने छापेमारी कर तीन लड़के और तीन लड़कियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है। छापेमारी की इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।


पालीगंज में  हुई कार्रवाई

पुलिस ने ये छापेमारी पटना जिले के पालीगंज में की है. पालीगंज नगर थाना से महज दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित होटल में छापेमारी की गई. पालीगंज के डीएसपी-1 राजीव चंद्र सिंह ने मीडिया को बताया कि उन्हें यह इनपुट मिला था कि क्षेत्र के कुछ होटलों में देह व्यापार का अवैध धंधा संचालित हो रहा है। इस सूचना के आधार पर नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने एक टीम के साथ संदिग्ध होटल पर छापा मारा।


तीन कमरों में तीन जोड़े 

पुलिस टीम को होटल के अलग-अलग कमरों में तीन युवक और तीन युवतियां आपत्तिजनक अवस्था में मिले। सभी को मौके से हिरासत में लेकर थाने लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।


होटल संचालक फरार, मैनेजर गिरफ्तार

डीएसपी के अनुसार, पुलिस की कार्रवाई की भनक मिलते ही होटल संचालक मौके से फरार हो गया, लेकिन होटल की देखरेख कर रहे मैनेजर राजकुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने होटल संचालक और मैनेजर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है।


दूसरे होटल संचालकों में मचा हड़कंप

इस कार्रवाई के बाद पालीगंज और आसपास के इलाके के अन्य होटल संचालकों में खौफ और हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस नेटवर्क से अन्य होटल भी जुड़े हुए हैं और क्या इस रैकेट का संचालन किसी बड़े गिरोह द्वारा किया जा रहा था।


आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस पकड़े गए युवक-युवतियों से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि वे स्थानीय हैं या बाहरी राज्यों से लाए गए हैं। साथ ही, यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस अवैध गतिविधि में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। जांच के आधार पर आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।