ब्रेकिंग
10 दिन से नींद नहीं आई तो रात के 1 बजे थाने पहुंच गई महिला, पुलिसवालों से बोलीं..मेरी रिपोर्ट लिखो✦25 नवंबर को अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी और बेटे का जनेऊ, 4 लाख मेहमानों के लिए खास इंतजाम, 11 बजे से कव्वाली मुकाबला ✦Bihar News: सांसद-विधायक खड़े रहेंगे और अफसर फीता काटेंगे...अब नहीं चलेगा ! सम्राट सरकार ने अधिकारियों को दी हिदायत....✦रेणु देवी के आवास के पास करोड़ों की लूट, घटनास्थल पर पहुंचीं पूर्व डिप्टी सीएम, बोलीं..कितना भी बड़ा अपराधी हो, बचेगा नहीं✦बेतिया में 40 करोड़ की लूट पर कांग्रेस विधायक ने सम्राट सरकार पर बोला हमला, कहा..बिहार में जंगलराज जैसी स्थिति✦10 दिन से नींद नहीं आई तो रात के 1 बजे थाने पहुंच गई महिला, पुलिसवालों से बोलीं..मेरी रिपोर्ट लिखो✦25 नवंबर को अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी और बेटे का जनेऊ, 4 लाख मेहमानों के लिए खास इंतजाम, 11 बजे से कव्वाली मुकाबला ✦Bihar News: सांसद-विधायक खड़े रहेंगे और अफसर फीता काटेंगे...अब नहीं चलेगा ! सम्राट सरकार ने अधिकारियों को दी हिदायत....✦रेणु देवी के आवास के पास करोड़ों की लूट, घटनास्थल पर पहुंचीं पूर्व डिप्टी सीएम, बोलीं..कितना भी बड़ा अपराधी हो, बचेगा नहीं✦बेतिया में 40 करोड़ की लूट पर कांग्रेस विधायक ने सम्राट सरकार पर बोला हमला, कहा..बिहार में जंगलराज जैसी स्थिति

पटना पहुंचने पर तेजस्वी ने कहा.. मीडिया से कल करेंगे बातचीत

PATNA: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव आज दिल्ली से पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट से निकलने के बाद तेजस्वी आवास के लिए रवाना हो गये। पटना पहुंचने पर तेजस्वी ने कहा कि वे कल प्रेस कॉन्फ्

पटना पहुंचने पर तेजस्वी ने कहा.. मीडिया से कल करेंगे बातचीत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव आज दिल्ली से पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट से निकलने के बाद तेजस्वी आवास के लिए रवाना हो गये। पटना पहुंचने पर तेजस्वी ने कहा कि वे कल प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। वही मीडिया के सवालों का जवाब भी देंगे। 


तेजप्रताप और जगदा बाबू के मामले पर बयान देने से भी तेजस्वी बचते दिखे। तेजस्वी इस संबंध में अब कल ही बात करेंगे। ऐसे में कल की प्रेस कॉन्फ्रेंस महत्वपूर्ण होने वाली है। गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष मीडिया के सवालों का जवाब देंगे। 


एससी/एसटी छात्रों के छात्रवृति मामले पर सरकार को घेरते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि 5 वर्षों से SC/ST वर्गों की स्कॉलरशिप बंद कर दिया गया है। जिससे लाखों गरीब छात्रों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। छात्रों को स्कॉलरशिप तक नहीं मिल पा रहा है। स्कॉलरशिप के नाम पर सरकार कई बहाने बना रही है। इस मामले में भी धांधली सामने आ रही है। 




गौरतलब है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार यानी कल ही एक ट्वीट किया था जिसमें यह लिखा था कि "नीतीश सरकार ने विगत 5 वर्षों से SC/ST वर्गों की स्कॉलरशिप बंद कर लाखों गरीब छात्रों का भविष्य बर्बाद कर दिया है। मुख्यमंत्री जी से पूछिएगा तो वह पूर्णत: अनभिज्ञता प्रकट करेंगे। बाक़ी प्रदेशों में केंद्र प्रायोजित यह स्कॉलरशिप कैसे मिल रही है? है जवाब?? 







रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ASMIT

FirstBihar संवाददाता