ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar News : युवा चेतना सुप्रीमों रोहित सिंह का लालू परिवार पर बड़ा हमला, बताया RJD का असली मतलब

Bihar News : रोहित ने लालू यादव के साथ-साथ तेजस्वी यादव को भी लपेट लिया है. उन्होंने बताया है कि इस पार्टी का असली मतलब क्या है. उनके इस पोस्ट ने राजद समर्थकों में खलबली मचाकर रख दी है.

Bihar News
Rohit Kumar Singh
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

Bihar News : युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह ने सोशल मीडिया साईट X पर पोस्ट कर एक बार फिर से राष्ट्रीय जनता दल पर बड़ा हमला बोल दिया है. उन्होंने कहा है कि “जनता दल का मतलब है P3, माने पिता, पत्नी और पुत्र. बताते चले कि युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह आए दिन लालू परिवार और इंडी गठबंधन पर हमलावर रहते हैं, जो भी बिहार के लिए नुकसानदेह है उसको सीधा निशाना बनाते हैं, छपरा के एकमा से आने वाले रोहित बिहार के मुद्दों को लगातार राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का काम करते हैं.


पोस्ट के जरिए रोहित ने यह भी कहा है की “लालू यादव अपने परिवार के अलावा और कुछ सोच ही नहीं सकते हैं”, जबकि तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए उन्हें आवारा सरकार के संरक्षक रहे लालू यादव का बेचारा राजकुमार बताया है. उनके इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर खलबली मचाकर रख दी है. रोहित ने आगे यह भी कहा है कि “आने वाले बिहार विधानसभा के चुनाव में बिहार की सम्मानित जनता राष्ट्रीय जनता दल और उनके गठबंधन का परमानेंट इलाज करने जा रही है’. 


ज्ञात हो कि रोहित बिहार के युवा नेता हैं और देश भर में एक्टिव हैं, हर गुजरते दिन के साथ इनकी लोकप्रियता बढती जा रही है, विशेषकर ऐसे युवाओं में रोहित का क्रेज देखने को मिल रहा है जो इस सिस्टम से परेशान हो चुके हैं और अब किसी नए नेत्रत्व की तलाश में हैं जो कि बिहार के भविष्य को एक नया आयाम दे सके. इससे पहले भी रोहित उन मुद्दों पर पोस्ट कर चुके हैं जिन पर बात करने की हिम्मत हर कोई नहीं कर पाता.


फिर चाहे राजद हो या कोई अन्य नेता या पार्टी, हर एक ऐसी बात जो बिहार की भलाई के लिए हो उस यह युवा नेता प्राथमिकता देते हैं, बता दें कि इस वजह से अक्सर रोहित विभिन्न लोगों के निशाने पर भी आ जाते हैं. मगर उनका अब किसी भी कीमत पर पीछे हटने का कोई इरादा नहीं है, इनका जो संकल्प है उसे पूरा करने के लिए हर तरह की चुनौती का सामना करने को ये तैयार हैं.