ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

जाम की समस्या से मिलेगा निजात ! पटना में बड़े वाहनों की एंट्री का समय बदला, ट्रैफिक एसपी ने लिया बड़ा फैसला

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में पिछले कुछ समय से लगातार जाम की समस्या देखने को मिल रही है। इससे आम लोग और सड़क मार्ग से यात्रा करने वालों दोनों को काफी परेशानी होती है। कई दफे जाम

जाम की समस्या से मिलेगा निजात ! पटना में बड़े वाहनों की एंट्री का समय बदला,  ट्रैफिक एसपी ने लिया बड़ा फैसला
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में पिछले कुछ समय से लगातार जाम की समस्या देखने को मिल रही है। इससे आम लोग और सड़क मार्ग से यात्रा करने वालों दोनों को काफी परेशानी होती है। कई दफे जाम की वजह से परीक्षा छूट जाती है और कई बार जाम की वजह से भी बीच रास्ते में मरीज दम तोड़ देते हैं। अब इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए पटना ट्रैफिक एसपी ने बड़ा निर्णय लिया है। 


दरअसल, पटना ट्रैफिक एसपी के निर्देश पर पटना के बाहरी इलाकों के लिए ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। हाजीपुर (वैशाली) से बड़ी संख्या में ट्रक गांधी सेतु होकर पटना पहुंचता है। इस वजह से न्यू बाईपास, जीरो माईल, जगनपुरा, सिपारा पुल, बेउर मोड़ समेत कई इलाकों में जाम लग जाता है। इस वजह से ट्रैफिक SP अपराजित लोहान ने ट्रैफिक में किया है। 


इसको लेकर जो नया ट्रैफिक रुट तय किया गया है उसके अनुसार बड़े वाहनों (ट्रक) को जीरो माईल से पश्चिम पटना शहरी क्षेत्र में प्रवेश करने के लिए समय निश्चित किया गया है। बड़े वाहन (ट्रक) रात 10:00 बजे से सुबह 06:00 बजे तक प्रवेश कर सकेंगे। इसके बाद उनके लिए नो एंट्री के नियम लागू हो जाएंगे। इस नियम के तहत यह फायदा होगा की लोगों को जाम की समस्या से बड़े पैमाने पर निजात मिलेगा। 


इधर, इस नियम के तहत आवश्यक सेवा (टैंकलोरी, इंधन आपूर्ति वाहन / दूध वाहन/एम्बुलेंस वाहन / शव वाहन / अग्नि शमन सेवाओं के वाहन) को  बाहर रखा गया है। इमरजेंसी वाहन किसी भी इलाके में कभी भी जा सकेंगे। ऐसा कहा गया है इन वाहनों का शहर में आना अतीजरूरी है लिहाजा इनको लेकर कोई भी रोक टोक लागू नहीं होंगे।