ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

यास का असर : अगले तीन दिनों तक नहीं मिलेगी राहत, पटना समेत 4 जिलों को लेकर अलर्ट

PATNA: 'यास' चक्रवाती तूफान ने बिहार को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले रखा है। बिहार के लगभग सभी इलाकों में मध्यम और भारी बारिश हो रही है लेकिन मौसम विभाग से मिली ताजा ज

यास का असर : अगले तीन दिनों तक नहीं मिलेगी राहत, पटना समेत 4 जिलों को लेकर अलर्ट
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: 'यास' चक्रवाती तूफान ने बिहार को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले रखा है। बिहार के लगभग सभी इलाकों में मध्यम और भारी बारिश हो रही है लेकिन मौसम विभाग से मिली ताजा जानकारी यह है कि अगले 3 दिनों तक फिलहाल बिहार में मौसम राहत वाला नहीं होगा।


मौसम विभाग में पटना समेत कुल 4 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। पटना के साथ-साथ वैशाली, नालंदा, मुजफ्फरपुर में मौसम विभाग के मुताबिक वज्रपात के ओले पड़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को अपने घरों में रहने की सलाह दी है।


आपको बता दें कि आज तूफान के कारण बिहार में तेज हवा के साथ लगातार बारिश हो रही है। जिसके कारण जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हुआ है। राजधानी पटना में बीती रात से लगातार बारिश होती रही आज दोपहर थोड़े वक्त के लिए बारिश रुकी लेकिन एक बार फिर से हल्की बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक अगले 3 दिनों तक बिहार में मौसम अभी ऐसा ही बना रहेगा।


मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। दरभंगा, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में तूफान की मार देखने को मिल रही है। सबसे अधिक समस्या बिजली कटने के कारण लोगों को झेलनी पड़ रही है। बिहार के कई इलाकों में पिछले 24 घंटे से बिजली सेवा बाधित हुई है। मौसम विभाग ने बताया है कि 30 मई तक के हालात ऐसे ही बने रहेंगे। पटना के कई इलाकों में जलजमाव की समस्या से लोग परेशान हैं। नगर निगम के दावे एक बार फिर जमीन पर औंधे मुंह गिरे हैं। सरकार डैमेज कंट्रोल में जुटी हुई है।