ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

क्या निशांत बनेंगे जेडीयू का नया चेहरा? पटना में पोस्टरों से गरमाई राजनीति

PATNA: बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की जेडीयू में एंट्री को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। हाल ही में पटना में जेडीयू कार्यालय के बाहर लगे पोस्टरों

BIHAR POLITICS
निशांत की एंट्री कब?
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की जेडीयू में एंट्री को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। हाल ही में पटना में जेडीयू कार्यालय के बाहर लगे पोस्टरों ने इस चर्चा को और बढ़ा दिया है। इन पोस्टरों में होली और रमजान की शुभकामनाओं के साथ-साथ निशांत कुमार को जेडीयू में शामिल होने का न्योता दिया गया है।


पोस्टरों पर लिखा गया है— बिहार की जनता करे पुकार, निशांत का राजनीति में स्वागत और जदयू के लोग करें पुकार, पार्टी में शामिल हो जाइए निशांत कुमार। इन पोस्टरों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत की तस्वीरें भी लगी हैं। हालांकि, निशांत कुमार ने अब तक राजनीति में आने को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन जेडीयू कार्यकर्ताओं और नेताओं की ओर से उन्हें पार्टी में शामिल करने की मांग लगातार उठ रही है।


निशांत कुमार पहले भी अपने पिता नीतीश कुमार को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने की अपील कर चुके हैं और एनडीए का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करने की मांग भी कर चुके हैं। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव भी कह चुके हैं कि निशांत जल्द जेडीयू में शामिल हो सकते हैं, जबकि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का मानना है कि निशांत को अब तक राजनीति में आ जाना चाहिए था। हालांकि, जेडीयू की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन पार्टी के कार्यकर्ता उनके जल्द जेडीयू में शामिल होने की उम्मीद जता रहे हैं।

टैग्स