ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

धरना देने से क्या होता है? अनशन पर बैठे PK के बारे में JDU विधायक ने कहा..बिहार में बहुत लोग मरता रहता है, एक चला जाएगा तो क्या बिगड़ेगा?

DESK: 70वीं BPSC पीटी री एग्जाम सहित 5 सूत्री मांगों को लेकर जनसुराज पार्टी के संरक्षक व चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर 2 जनवरी की शाम से पटना के गांधी मैदान में अनशन पर बैठे

BIHAR POLITICS
नीतीश के बड़बोले विधायक का विवादित बयान
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: 70वीं BPSC पीटी री एग्जाम सहित 5 सूत्री मांगों को लेकर जनसुराज पार्टी के संरक्षक व चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर 2 जनवरी की शाम से पटना के गांधी मैदान में अनशन पर बैठे हुए हैं। खुले आसमान में गांधी मूर्ति के पास कई अभ्यर्थी भी उनके साथ आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। आज अनशन का तीसरा दिन है और अब आंदोलनकारियों की सेहत पर असर दिख रहा है। प्रशांत किशोर सहित अभ्यर्थियों के हेल्थ चेकअप के लिए वहां डॉक्टर की टीम भी मौजूद हैं। 


वही गोपाल मंडल ने प्रशांत किशोर पर छात्रों को भड़काने का आरोप लगाया हैं। प्रशांत किशोर के आंदोलन पर कहा कि धरना देने से क्या होता है? बिहार में बहुत लोग मरता रहता है। धरना में एक आध गो चला ही जाएगा तो क्या बिगड़ जाएगा। प्रशांत किशोर के आमरण अनशन को लेकर बीजेपी, जेडीयू, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव हमलावर हैं। प्रशांत किशोर के आमरण अनशन पर गोपालपुर से जदयू विधायक गोपाल मंडल ने विवादित बयान दिया है।


 मीडिया से बातचीत करते हुए गोपाल मंडल ने कहा कि प्रशांत किशोर नेता नहीं हैं बल्कि एक प्रचारक हैं। प्रशांत किशोर कभी नरेंद्र मोदी के लिए प्रचार करते थे तो कभी नीतीश कुमार के लिए प्रचार किया करते थे। जो भी उनकों पैसा देता है उसके लिए चुनाव प्रचार करते हैं और चुनाव जीताने की रणनीति तैयार करते हैं। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के लिए भी उन्होंने चुनाव प्रचार किया था। अब वो नेता बनने आए हैं। जबकि प्रशांत किशोर नेता है ही नहीं। प्रशांत किशोर विधानसभा उपचुनाव में अपनी औकात देख चुके हैं।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल ने प्रशांत किशोर पर छात्रों को भड़काने का आरोप लगाया वही पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को हिन्दुस्तान का नेता बताया। गोपाल मंडल ने कहा कि प्रशांत किशोर के धरना देने से क्या होगा? बिहार में बहुत कोई मरता है। एक दो धरना देते मर जाएगा तो क्या हो जाएगा? ऐसे लोगों की नेतागिरी नहीं चलेगी। वही पप्पू यादव को उन्होंने हिन्दुस्तान का नेता बताया। कहा कि पप्पू यादव का निर्णय सही रहता है लेकिन थोड़ा बड़बोलिया हैं बढ़चढ़ कर भी बोल देता है।


टैग्स