ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

पटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसला

पश्चिम चंपारण में बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए जिला प्रशासन ने नर्सरी से कक्षा 5 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल, प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और कोचिंग संस्थानों को 24 जून तक बंद रखने का आदेश जारी किया है।

बिहार न्यूज
नर्सरी से 5वीं तक के स्कूल 24 जून तक बंद
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

WEST CHAMPARAN: भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप को देखते हुए पटना में 6 दिनों के लिए 8वीं क्लास तक के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। पटना डीएम कुंदन कुमार ने 27 जून शनिवार तक स्कूलों को बंद करने का आदेश प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को दिया है। पटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में भी भीषण गर्मी और तापमान को देखते हुए नर्सरी से पांचवी कक्षा तक के तमाम स्कूलों को 3 दिनों के लिए बंद कर दिया है।   



पश्चिम चम्पारण में लगातार बढ़ रहे तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए जिला दण्डाधिकारी तरनजोत सिंह ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-163 के तहत आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा कोचिंग संस्थानों में नर्सरी से कक्षा 5 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर 22 जून से 24 जून 2026 तक पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।


वहीं कक्षा 6 एवं उससे ऊपर की कक्षाएं केवल सुबह 6:30 बजे से 11:00 बजे तक संचालित की जाएंगी। जिला प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया है कि वे आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी और लू बच्चों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। 


इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। यह आदेश 22 जून 2026 से प्रभावी होकर 24 जून 2026 तक लागू रहेगा। जिला शिक्षा विभाग, प्रखंड प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों को आदेश के अनुपालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट