ब्रेकिंग
हलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्री

बंगाल में ममता बनर्जी के लिए राजद की कुर्बानी : TMC को बिना शर्त समर्थन, चुनाव नहीं लड़ेगी पार्टी लेकिन प्रचार करने जायेंगे तेजस्वी

KOLKATA : पश्चिम बंगाल में राजद ने ममता बनर्जी की पार्टी को बिना शर्त समर्थन देने का फैसला कर लिय़ा है. ममता बनर्जी राजद के लिए एक भी सीट नहीं छोड़ेगी फिर भी तेजस्वी यादव और उन

 बंगाल में ममता बनर्जी के लिए राजद की कुर्बानी : TMC को बिना शर्त समर्थन, चुनाव नहीं लड़ेगी पार्टी लेकिन प्रचार करने जायेंगे तेजस्वी
First Bihar
2 मिनट

KOLKATA : पश्चिम बंगाल में राजद ने ममता बनर्जी की पार्टी को बिना शर्त समर्थन देने का फैसला कर लिय़ा है. ममता बनर्जी राजद के लिए एक भी सीट नहीं छोड़ेगी फिर भी तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस को समर्थन देगी. चुनाव प्रचार के दौरान तेजस्वी यादव तृणमूल का प्रचार भी करने जायेंगे.


तेजस्वी-ममता की मुलाकात
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार की शाम ममता बनर्जी से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान तेजस्वी ने ममता बनर्जी की पार्टी को बिना शर्त समर्थन देने का ऑफर किया. तेजस्वी ने कहा कि उनकी पार्टी की प्राथमिकता बीजेपी को हराना है. वे ये मानते हैं कि ममता बनर्जी ही बीजेपी को पराजित कर सकती हैं इसलिए राजद उन्हें समर्थन देने को तैयार है.


इससे पहले तेजस्वी ने ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी से भी मुलाकात की. दोनों के बीच बातचीत में ही ये समहति बन गयी थी कि राजद बंगाल चुनाव में खुद मैदान में उतरने के बजाय तृणमूल कांग्रेस का समर्थन करेगी.


बाद में मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि जहां भी ज़रूरत पड़े हम ममता बनर्जी के साथ खड़े हैं. हमारी पहली कोशिश है कि भाजपा को यहां पर बढ़ने से रोकना. ममता जी को जिताने में हम पूरी ताकत लगाएंगे. भाजपा ने देश के लोगों को ठगने का काम किया है. हम बंगाल में भाजपा को जीतने नहीं देंगे.


लेफ्ट-कांग्रेस का ऑफर ठुकराया
तेजस्वी यादव ने बंगाल चुनाव में लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन में शामिल होने का ऑफर ठुकरा दिया है. दरअसल वाम दलों और कांग्रेस के गठजोड़ ने राजद को चार सीटें देने का ऑफर दिया था. रविवार को कोलकाता में लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन की रैली भी हुई थी. उस रैली में शामिल होने के लिए तेजस्वी यादव को भी ऑफर दिया गया था. लेकिन तेजस्वी कोलकाता में रहकर भी उस रैली में नहीं गये. 

टैग्स

संबंधित खबरें