ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

पटना में बदला मौसम का मिजाज: तेज आंधी तूफान के साथ मूसलाधार बारिश, कई जिलों में भी रेड अलर्ट

PATNA: राजधानी पटना समेत बिहार के कई जिलों में तेज आंधी बारिश और वज्रपात का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद पटना में देर शाम बारिश शुरू हुई। बारिश होने

Bihar
पटना में तेज बारिश
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना समेत बिहार के कई जिलों में तेज आंधी बारिश और वज्रपात का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद पटना में देर शाम बारिश शुरू हुई। बारिश होने से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। मौसम सुहाना हो गया है। पिछले कई दिनों से ठीक से बारिश नहीं हो रही थी। कभी धूप तो कभी मौसम बारिश वाला हो जाता था लेकिन मन से बारिश नहीं हो रही थी। लेकिन आज सोमवार की देर शाम मूसलाधार बारिश हुई। तेज आंधी और तूफान के साथ हुई बारिश के बीच आसमान में बादल भी खूब गरजा।  


मौसम विभाग ने पटना के साथ-साथ सारण, वैशाली, कैमूर, रोहतास, गया, नवादा, जमुई, बांका, भोजपुर, अरवल, नालंदा, लखीसराय, बेगूसराय और समस्तीपुर में भी आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी दी है। अगले 24 घंटे तक उत्तर बिहार के जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश व वज्रपात की संभावना बनी रहेगी। 


मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों से यह अपील की है कि अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम को देखते हुए यह लोगों को सतर्क और सावधान रहने की अपील की है। कहा है कि यदि आप खुले में हो तो जल्द से जल्द किसी पक्के मकान की शरण लें। ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान अपने खेतों में ना जाएं एवं मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।  



पटना में बदला मौसम का मिजाज: तेज आंधी तूफान के साथ मूसलाधार बारिश, कई जिलों में भी रेड अलर्ट

पटना में बदला मौसम का मिजाज: तेज आंधी तूफान के साथ मूसलाधार बारिश, कई जिलों में भी रेड अलर्ट पटना में बदला मौसम का मिजाज: तेज आंधी तूफान के साथ मूसलाधार बारिश, कई जिलों में भी रेड अलर्ट पटना में बदला मौसम का मिजाज: तेज आंधी तूफान के साथ मूसलाधार बारिश, कई जिलों में भी रेड अलर्ट