ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

चुनावी वादा पूरा करेंगे नीतीश: विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में होगी बंपर बहाली, 4 लाख से अधिक पदों पर जल्द शुरू होगी नियुक्ति प्रक्रिया

PATNA: लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब अगले साल यानी 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव होना है। लोकसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में 10 ला

चुनावी वादा पूरा करेंगे नीतीश: विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में होगी बंपर बहाली, 4 लाख से अधिक पदों पर जल्द शुरू होगी नियुक्ति प्रक्रिया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब अगले साल यानी 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव होना है। लोकसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में 10 लाख लोगों को नौकरी देने का वादा किया था। मुख्यमंत्री के इस वादे को पूरा करने के लिए डबल इंजन सरकार ने काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही विभिन्न विभागों में बंपर बहाली निकलने वाली है।


दरअसल, लोकसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनावी सभाओं में लगातार दावा कर रहे थे कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में 10 लाख लोगों को नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री के साथ साथ बीजेपी के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी कहा था कि बिहार में नौकरियों की बहार आने वाली है।


लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों की सूची मांगी थी। सीएम के आदेश पर सामान्य प्रशासन विभाग ने बिहार में विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े 4 लाख 72 हजार 976 पदों की जानकारी सरकार को उपलब्ध करा दी है। विभिन्न सरकारी विभागों में करीब पौने पांच लाख पद रिक्त पड़े हैं। जिसमें स्थाई और अस्थाई पद शामिल हैं।


विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े 4 लाख 72 हजार 976 पदों पर जल्द ही नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। विधानसभा चुनाव से पहले इन सभी पदों को भर लिए जाने का लक्ष्य है। सबसे अधिक नियुक्ति शिक्षा औऱ स्वास्थ्य विभाग में निकलने वाली है। शिक्षा विभाग में करीब दो लाख पद रिक्च पड़े हैं जबकि स्वास्थ्य विभाग ने 65 हजार पदों पर बहाली होगी। इसके अलावा विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरा जाएगा।