ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

वीआईपी नेता संजीव मिश्रा का बलभद्रपुर में जनसंवाद, बोले- जनता की सेवा मेरा पहला धर्म

वीआईपी नेता संजीव मिश्रा ने सुपौल के बलभद्रपुर में जनसंवाद कर जनता की समस्याएं सुनीं। बिजली, सड़क, शिक्षा और बेरोजगारी पर गंभीरता दिखाई, समाधान का दिया भरोसा।

BIHAR
अब वक्त है बदलाव का
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SUPAUL: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के लोकप्रिय नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता संजीव मिश्रा ने आज सुपौल जिला अंतर्गत बलभद्रपुर क्षेत्र में व्यापक जनसंवाद अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं, आकांक्षाओं और सुझावों को गंभीरता से सुना।


जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण, किसान, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। लोगों ने उन्हें क्षेत्र में बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई, बेरोजगारी जैसी मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया। संजीव मिश्रा ने प्रत्येक मुद्दे पर न केवल सहानुभूतिपूर्वक बातचीत की, बल्कि उन्होंने कहा कि "जनता की सेवा ही मेरा पहला धर्म है। छातापुर विधानसभा क्षेत्र के हर पंचायत, हर गांव और हर घर तक विकास की रोशनी पहुंचे, इसके लिए मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से प्रयासरत हूं।"


उन्होंने यह भी कहा कि यदि जनता ने उन्हें मौका दिया, तो वे क्षेत्र के भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी प्रशासन के माध्यम से विकास का नया अध्याय लिखेंगे। उन्होंने युवाओं को स्वरोजगार, महिलाओं को स्वावलंबन तथा किसानों को तकनीकी और आर्थिक सहायता दिलाने की योजनाओं पर भी चर्चा की।


कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ-साथ वीआईपी पार्टी के अनेक पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने क्षेत्र में पार्टी की नीतियों और संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में श्री संजीव मिश्रा ने सभी नागरिकों से आगामी चुनावों में सोच-समझकर निर्णय लेने की अपील की और कहा कि "अब वक्त है परिवर्तन का। हमें एक ऐसे नेतृत्व की जरूरत है जो ज़मीन से जुड़ा हो, लोगों के बीच रहता हो और विकास के लिए प्रतिबद्ध हो।" यह जनसंवाद कार्यक्रम न केवल एक राजनीतिक पहल था, बल्कि एक लोकतांत्रिक संवाद की मिसाल भी बना, जहां जनता ने खुलकर अपनी बात रखी और नेता ने उन्हें बराबरी से सुना।

टैग्स