ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar Election 2025: विधानसभा चुनाव को लेकर मुकेश सहनी बड़ा एलान, इतने सीटों पर लड़ेंगे चुनाव; VIP का होगा डिप्टी सीएम

Bihar Election 2025: मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) की दो दिवसीय राज्य और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकिनगर में हुई। इस बैठक में पार्टी ने कई बड़े फैसले लिए हैं। आइए जानते हैं कि क्या है वह फैसले।

Bihar Election 2025:
Bihar Election 2025:
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार में इसी साल विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में इस चुनाव हो लेकर तमाम छोटी-बड़ी राजनीतिक पार्टी अपने तरीके से रणनीति बनाने में लगी हुई है। इसी कड़ी में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) की आज दो दिवसीय प्रदेश और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक समाप्त हो गई। इस बैठक में पार्टी के तरफ से इस बार 60 सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया है। 


पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बैठक में लिए गए निर्णयों के विषय में बताते हुए कहा कि अब बिहार समेत कई अन्य राज्यों में भी पार्टी अपनी पहचान बना चुकी है। पार्टी के साथ आठ से दस प्रतिशत वोट हैं। बिहार में वीआईपी पार्टी 150 सीटों पर निर्णायक भूमिका में है। इन सीटों पर हम परिणाम प्रभावित करने की ताकत रखते हैं। लिहाजा हमने यह तय किया है कि इस साल होने वाले चुनाव में हमारी पार्टी 60 सीट पर चुनाव लड़ेगी। शेष सीट हम सहयोगियों के लिए छोड़ेंगे।


उन्होंने स्पष्ट कहा कि हम टिकट मांगने वाले नहीं, बांटने वाले हैं। हम 243 सीटों पर चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन हम चाहते हैं कि समझौता हो। हमारे लिए गठबंधन जरूरी है। उन्होंने सहयोगियों को भरोसा देते हुए कहा कि जहां पर हमारे सहयोगी लड़ेंगे, वहां हम उन्हें जीताने में मदद करेंगे।


उन्होंने यह भी याद कराया कि हम लोगों ने पहले से ही नारा दिया है कि इस चुनाव में चार नहीं, 40 विधायक बनाना है। दावा करते हुए उन्होंने कहा कि जब 60 सीट पर चुनाव लड़ेंगे, तब 40 से 50 सीट पर चुनाव जीतकर जरूर आएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आज से ही सभी सीटों पर चुनाव की तैयारी में जुट जाने की अपील की।


 सहनी ने यह भी कहा कि 50 प्रतिशत सीट हम पिछड़ा, अति पिछड़ा और एससी के लिए सुरक्षित करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आपकी जीत पर हमारे सिर पर ताज होगा। ताज जब होगा तभी बिहार में निषाद समाज का कल्याण होगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनने पर वीआईपी का उप मुख्यमंत्री होगा। इस बैठक में अन्य और कई प्रस्ताव स्वीकृत किए गए।


बैठक के अंत में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया और सभी लोगों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी। इस बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटे हैं।