ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

पटना में BPSC अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस ने वाटर कैनन का किया इस्तेमाल, छात्रों को खदेड़ा

PATNA: हजारों की संख्या में बीपीएससी अभ्यर्थी गांधी मैदान के पास बीच सड़क पर बैठकर उग्र प्रदर्शन कर रहे थे जिसके कारण भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी। इस दौरान आम लोगों को भ

पटना में BPSC अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस ने वाटर कैनन का किया इस्तेमाल, छात्रों को खदेड़ा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: हजारों की संख्या में बीपीएससी अभ्यर्थी गांधी मैदान के पास बीच सड़क पर बैठकर उग्र प्रदर्शन कर रहे थे जिसके कारण भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी। इस दौरान आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस छात्रों को सड़क से हटाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन वो हटने को तैयार नहीं थे जिसके बाद मौके पर वाटर कैनन मंगवाया गया और छात्रों पर पानी की बौछार की गयी।


 इस दौरान पुलिस ने छात्रों पर लाठियां भी भांजी। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जिसके बाद छात्र-छात्राओं को एक ही गाड़ी में बिठाकर वहां से ले जाया गया। हिरासत में लिये गये छात्रों ने कहा कि हम लोग को उपद्रवी कहा जा रहा है। हम लोग शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन हम लोगों के ऊपर आंसू गैस छोड़ा गया, पानी की बौछार की गयी और लाठियां भी मारी गयी। इस दौरान महिला अभ्यर्थियों को भी घसीटा गया। वही बेगूसराय के रहने वाले मोहम्मद गुलजार बेहोश होकर गिर पड़ा जिसे तुरंत पीएमसीएच ले जाया गया। 


इससे पहले हजारों की संख्या में बीपीएससी अभ्यर्थी गांधी मैदान से सीएम आवास के लिए रवाना हो रहे थे। BPSC अभ्यर्थियों के साथ प्रशांत किशोर पैदल मार्च कर रहे थे। पुलिस ने जब बैरिकेडिंग लगाकर छात्रों के मार्च को आगे बढ़ने से रोका तब प्रशांत किशोर BPSC अभ्यर्थियों के साथ पटना के JP गोलंबर के पास सड़क पर ही धरना पर बैठ गये। 


बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द किये जाने की मांग को लेकर हजारों की संख्या में अभ्यर्थी पटना के गांधी मैदान में रविवार की सुबह से ही जुटे थे। वो सरकार के समक्ष शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगे रख रहे हैं। बीपीएससी अभ्यर्थियों ने गांधी मैदान में बापू की प्रतिमा के समक्ष धरना पर बैठ गये। 


इसके लिए जिला प्रशासन से परमिशन नहीं मिला था बावजूद इसके भारी संख्या में छात्र गांधी मैदान पहुंच गये। दिनभर धरना प्रदर्शन करने के बाद सभी छात्र शाम में गांधी मैदान से सीएम आवास के लिए रवाना हुए। हजारों की संख्या में छात्रों ने पटना में मार्च निकाला। छात्रों के मार्च में जन सुराज पार्टी के संरक्षक प्रशांत किशोर भी शामिल थे। पुलिस ने मार्च को आगे बढ़ने नहीं दिया। 


जिसके बाद प्रशांत किशोर छात्रों को लेकर बीच सड़क पर बैठ गये जिसके कारण पूरे गांधी मैदान इलाके में भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोग भीषण जाम में बुरी तरह फंसकर हलकान हो गये। इस स्थिति को देखते हुए पुलिस ने छात्रों के ऊपर वाटर कैनन का इस्तेमाल कर पानी की बौछार किया गया। इस दौरान पुलिस ने उग्र छात्रों को मौके से खदेड़ दिया और लाठी भी चटकाई। 



टैग्स