ब्रेकिंग
BJP ने बढ़ाए मदद के हाथ: बाढ़ राहत के लिए दिए 51 लाख, सभी सांसद-विधायक भी देंगे एक माह का वेतनसहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट मामले में बड़ा एक्शन, दोनों डॉक्टरों का पटना ट्रांसफरHAM के सभी सांसद, MLA-MLC मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे एक माह का वेतन, बाढ़ पीड़ितों के लिए पार्टी चीफ संतोष सुमन की बड़ी पहलपटना से इस रूट पर चलेगी AC पिंक बस, महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी; जानिए.. कितना होगा किराया?पटना के GPO ROB पर इस दिन से बदलेगा ट्रैफिक नियम, पीक आवर्स में मालवाहक वाहनों की एंट्री होगी बैनBJP ने बढ़ाए मदद के हाथ: बाढ़ राहत के लिए दिए 51 लाख, सभी सांसद-विधायक भी देंगे एक माह का वेतनसहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट मामले में बड़ा एक्शन, दोनों डॉक्टरों का पटना ट्रांसफरHAM के सभी सांसद, MLA-MLC मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे एक माह का वेतन, बाढ़ पीड़ितों के लिए पार्टी चीफ संतोष सुमन की बड़ी पहलपटना से इस रूट पर चलेगी AC पिंक बस, महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी; जानिए.. कितना होगा किराया?पटना के GPO ROB पर इस दिन से बदलेगा ट्रैफिक नियम, पीक आवर्स में मालवाहक वाहनों की एंट्री होगी बैन

विजय सिन्हा का बड़ा एक्शन: मोतिहारी DAO को हटाया गया, खाद कालाबाजारी रोकने में विफल रहने पर सरकार की कार्रवाई

Bihar News: खाद की कालाबाजारी और जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई करते हुए कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा के निर्देश पर मोतिहारी के जिला कृषि पदाधिकारी (DAO) को हटाकर पटना मुख्यालय भेज दिया गया। साथ ही कई उर्वरक और बीज विक्रेताओं के लाइसेंस भी निलंबित किए गए।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: खाद की कालाबाजारी, जमाखोरी और निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बिक्री के खिलाफ कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त कृषि भवन मोतिहारी में कृषि निदेशक मुकेश कुमार लाल की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक के बाद अधिकारियों ने जिले के विभिन्न उर्वरक एवं बीज प्रतिष्ठानों पर संयुक्त टीम व उड़दस्ता दल ने अलग-अलग जगह पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान छह उर्वरक प्रतिष्ठानों तथा एक बीज विक्रेता एवं कीटनाशी प्रतिष्ठान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया, जबकि कई अन्य दुकानों से स्पष्टीकरण मांगा गया।



इसी क्रम में कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा द्वारा सख्त निर्देश दिया गया कि जीरो टॉलरेंस नीति के तहत तत्काल प्रभाव से जिला कृषि पदाधिकारी, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) को मुख्यालय, पटना में योगदान करने का निर्देश दिया गया। मृणाल शास्त्री, सहायक निदेशक (शस्य) को जिला कृषि पदाधिकारी, मोतिहारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 



मंत्री ने अधिकारियों को जिले में नियमित एवं सघन छापेमारी अभियान जारी रखने का निर्देश दिया है, ताकि किसानों को निर्धारित मूल्य पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध हो सके तथा किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, जमाखोरी या अधिक मूल्य पर बिक्री को प्रभावी ढंग से रोका जा सके।



उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा उर्वरक वितरण में अनियमितता करने वाले व्यक्तियों एवं प्रतिष्ठानों के विरुद्ध विधिसम्मत कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता