ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

विधानसभा में घोटालों की शपथ लें तेजस्वी, नीरज बोले.. सदन में सच बोलें नेता प्रतिपक्ष

PATNA : आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव को विधानसभा की सदस्यता की शपथ लेते वक्त घोटालों की लिस्ट बतानी चाहिए. तेजस्वी यादव को विधानसभा

विधानसभा में घोटालों की शपथ लें तेजस्वी, नीरज बोले.. सदन में सच बोलें नेता प्रतिपक्ष
First Bihar
2 मिनट

PATNA : आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव को विधानसभा की सदस्यता की शपथ लेते वक्त घोटालों की लिस्ट बतानी चाहिए. तेजस्वी यादव को विधानसभा में सदस्यता की शपथ लेते वक्त अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के बारे में जानकारी देनी चाहिए. यह कहना है जेडीयू नेता और पूर्व मंत्री नीरज कुमार का. विधान परिषद की सदस्यता की शपथ लेने के बाद पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने आज तेजस्वी यादव पर एक बार फिर से जोरदार हमला बोला है. नीरज कुमार ने कहा है कि राघोपुर से निर्वाचित तेजस्वी यादव को सदन की सदस्यता की शपथ अपने भ्रष्टाचार के कारनामों के साथ लेनी चाहिए.


नीरज कुमार ने कहा कि आज राजीनीति का ऐसा दौर चला है कि 8वीं और 9वीं पास लड़के भी शिक्षा और रोजगार की बात करने लगे हैं. ऐसे लोगों को बिहार के शिक्षा का रोड मैप उठाकर देखना चाहिए. उन्होंने कहा कि पिछले 15 सालों में बिहार की शिक्षा का स्तर काफी सुधरा है. और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आगे भी कई सुधार होंगे. 


आपको बता दें कि पूर्व मंत्री नीरज कुमार बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों में से एक हैं और आज शपथ लेने विधान परिषद् पहुंचे थे जहां उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार और राज्य की बेहतरी के लिए वो आगे भी कार्य करते रहेंगे. 


टैग्स