ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

विधानसभा के बाहर विपक्ष का हंगामा, NRC, नियोजित शिक्षकों के मुद्दे पर प्रदर्शन

PATNA: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन विधानसभा के बाहर विपक्ष ने एक बार फिर से जोरदार हंगामा किया है. एनआरसी, नियोजित शिक्षकों के मसले पर विपक्ष सरकार को घेर रहा

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन विधानसभा के बाहर विपक्ष ने एक बार फिर से जोरदार हंगामा किया है. एनआरसी, नियोजित शिक्षकों के मसले पर विपक्ष सरकार को घेर रहा है. हाथों में पोस्टर-बैनर लिये विपक्ष के नेताओं ने विधानसभा के बाहर जमकर हंगामा और नारेबाजी की है.

NRC के विरोध में विपक्ष सरकार को लगातार घेर रहा है. वहीं नियोजित शिक्षकों के मुद्दे पर भी विपक्ष लगातार नीतीश सरकार पर वार कर रहा है. विपक्ष ने नियोजित शिक्षकों को एक समान वेतन देने की नीतीश सरकार से मांग की है. इसके साथ ही जनवेदना मार्च में शामिल कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भी कांग्रेस ने हंगामा किया है. 

शीतकालीन सत्र के पहले दिन भी विपक्ष ने विधानसभा के बाहर जमकर हंगामा किया था. जेएनयू समेत कई मुद्दों पर विपक्ष ने नारेबाजी और प्रदर्शन किया था. वहीं सत्र के पहले दिन बिहार विधानसभा में सरकार की तरफ से मौजूदा वित्तीय वर्ष का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया गया था. वित्त मंत्री सुशील कुमार मोदी ने कुल 12457 करोड़ रुपए से ज्यादा का द्वितीय अनुपूरक बजट सदन में पेश किया था. जिसमें वार्षिक स्कीम मद में 5962 करोड़ और स्थापना और प्रतिबंध खर्च के लिए 6480 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है.  


टैग्स
रिपोर्टिंग
N

रिपोर्टर

Neeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता