ब्रेकिंग
तमिलनाडु में सरकार गठन पर फिर फंसा पेंच: विजय के शपथ पर ग्रहण, VCK ने रख दी बड़ी शर्त; स्टालिन के साथ IUMLबिहार में डबल मर्डर से हड़कंप: एक ही घर के दो कमरों से देवरानी-जेठानी के शव बरामद, ससुरालवाले फरारअब किसे शाहजादा और युवराज बतायेंगे पीएम मोदी! तेजस्वी यादव ने सम्राट कैबिनेट के 17 मंत्रियों की लिस्ट जारी कर परिवारवादी बतायापश्चिम बंगाल में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी होंगे शामिलकौन हैं शुभेंदु अधिकारी जो बनने जा रहे हैं बंगाल के नए सीएम: जानिए उनका पूरा सियासी सफरतमिलनाडु में सरकार गठन पर फिर फंसा पेंच: विजय के शपथ पर ग्रहण, VCK ने रख दी बड़ी शर्त; स्टालिन के साथ IUMLबिहार में डबल मर्डर से हड़कंप: एक ही घर के दो कमरों से देवरानी-जेठानी के शव बरामद, ससुरालवाले फरारअब किसे शाहजादा और युवराज बतायेंगे पीएम मोदी! तेजस्वी यादव ने सम्राट कैबिनेट के 17 मंत्रियों की लिस्ट जारी कर परिवारवादी बतायापश्चिम बंगाल में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी होंगे शामिलकौन हैं शुभेंदु अधिकारी जो बनने जा रहे हैं बंगाल के नए सीएम: जानिए उनका पूरा सियासी सफर

Attack On Anant Singh : गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच सड़क पर भागते दिखें लोग, देखिए वह VIDEO में जिसमें मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पर हुई गोलीबारी

Attack On Anant Singh: नौरंगा-जलालपुर गांव पुलिस छावनी में तब्दील है। बाढ़ डीएसपी गांव में कैंप कर रहे हैं। डीएसपी के मुताबिक दोनों ओर से लगभग 20 राउंड

Attack On Anant Singh:
Attack On Anant Singh:
© Attack On Anant Singh:
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Attack On Anant Singh: बिहार में अनंत सिंह पर हुए हमले का अब एक वीडियो भी सामने आया है। इसके बाद कहा जा रहा है कि मोकामा में अनंत सिंह की मौजूदगी में गैंगवार हुआ और पूर्व विधायक बाल-बाल बच गए हैं। अनंत सिंह के साथ बुधवार को क्या हुआ इसका अंदाजा एक वीडियो को देख कर लगाया जा सकता है। इस वीडियो में गोलियों की तड़तड़ाहट को सुना जा सकता है और और सड़क पर बदहवास होकर भाग रहे लोगों को देखा भी जा सकता है। 


वहीं, इस सबके बीच अलावा एक सफेद रंग की कार भी नजर आ रही है। जिसमें बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह के समर्थकों और सोनू-मोनू गिरोह के बीच गोलीबारी हुई। इस दौरान पूर्व विधायक बाल-बाल बच गए जबकि उनके समर्थक उदय यादव (बाढ़) को गोली लग गई। उसे पटना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस गोलीबारी का एक वीडियो अब सामने आया है।



घटना के बाद नौरंगा-जलालपुर गांव पुलिस छावनी में तब्दील है। बाढ़ डीएसपी गांव में कैंप कर रहे हैं। डीएसपी के मुताबिक दोनों ओर से लगभग 20 राउंड फायरिंग हुई है। वहीं स्थानीय लोगों का दावा है कि 70 राउंड से अधिक गोलियां चली हैं। आरोप है कि सोनू-मोनू ने ईंट-भट्ठा के मुंशी मुकेश कुमार के साथ मारपीट की और पूरे परिवार को घर से बाहर निकाल दिया। पूर्व विधायक समर्थकों संग उक्त इलाके में गए थे जहां इसकी जानकारी मिली।


अनंत सिंह का कहना है कि नौरंगा गांव के 10-15 लोग उनके पास आए थे।सोनू-मोनू की शिकायत करते हुए कहा कि दोनों भाईयों ने एक व्यक्ति के घर में जबरन ताला लगा दिया था। इसके साथ पूरे परिवार को घर से बेदखल कर दिया गया है। थाना में जाने की सलाह दी। कोई कार्रवाई नहीं होने पर पहुंचे। बंद घर का ताला खुलवाया गया। सोनू-मोनू को समझाने-बुझाने के लिए अपने लोगों को उन्हें बुलाने के लिए भेजा था।

संबंधित खबरें