ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

वीर कुंवर सिंह की 80 फीट ऊंची मूर्ति बनाने की मांग, तेजस्वी यादव ने कहा..मेरी सरकार आएगी तो 80 फीट का केवल घोड़ा ही होगा

पटना में बाबू वीर कुंवर सिंह की विजय के 167 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित विजयोत्सव कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने वीरता और विरासत को सम्मान देने के साथ-साथ राजनीतिक मंच से कई तीखे बयान दिए।

BIHAR POLITICS
तेजस्वी को भेंट की चांदी की तलवार
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
7 मिनट

PATNA: बाबू वीर कुंवर सिंह के विजय के 167 पर्ष पूरे होने पर विजयोत्सव का आयोजन पटना में हुआ। विद्यापति भवन में राष्ट्रीय जनता दल ने यह कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को चांदी की तलवार भेंट की गयी। जिले महाराणा प्रताप के वंशज शक्ति सिंह मेवाड़ ने खासतौर पर भिजवाया था। जिसे सारण विकास मंच के संयोजक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने तेजस्वी यादव को भेंट किया। इस मौके पर तेजस्वी यादव ने बाबू वीर कुंवर सिंह को याद करते हुए 80 फीट की मूर्ति बनाने की मांग की। तेजस्वी यादव ने कहा कि मेरी सरकार बिहार में आएगी तब 80 फीट का केवल घोड़ा ही बनाएंगे। इसका उद्घाटन भी हम ही करेंगे। 


तेजस्वी यादव ने कहा की यह बात सब लोग जानते है की बाबू वीर कुंवर सिंह तबला और हारमोनियम बहुत बेहतर तरीके से बजाते थे, लेकिन जब अंग्रेजों ने उनके लोगों को छेड़ा तब उन्होंने अंग्रेजों को कैसे बजाए यह भी सब लोग जानते है। हम नई पीढ़ी के लोगों को इस बात पर चर्चा करनी चाहिए जो उन्होंने सिख दिया है उसको अपनाने की जरूरत है 80 साल का उम्र में उन्होंने अंग्रेजों के साथ लड़ाई लड़ी अपने लोगों के अपने देश के लिए जो मिसाल उन्होंने पेश किया। उसका अनुसरण हम लोगो को करना चाहिए वही तेजस्वी ने यह भी कहा की लालू यादव जब मुख्यमंत्री बने तो आरा में बाबू वीर कुंवर सिंह के नाम पर यूनिवर्सिटी का निर्माण हुआ और पटना के आर ब्लॉक में लालू यादव ने बाबू वीर कुंवर सिंह जी की मूर्ति का भी स्थापित करवाने का काम किया था।


 डोरीगंज से आरा के लिए जो पुल बना उ सका भी नाम बाबू वीर कुंवर सिंह रखा गया तेजस्वी ने बाबू वीर कुंवर सिंह के लिए 80 फीट की मूर्ति की मांग सरकार से किए है। उन्होंने कहा की 80 फीट का घोड़ा होना चाहिए और उसपर बाबू वीर कुंवर सिंह का मूर्ति होना चाहिए। हमें खुशी होगी कि हम लोगों को इस बार अगर मौका मिला है तो हम अपने हाथ से इसका उद्घाटन करेंगे। अपने संविधान के दौरान तेजस्वी ने अपनी कई पुरानी बातो को दुहराते हुए कहा कि पहले हम क्रिकेट खेलते थे जब क्रिकेट छूटा तो लोगों ने कहा कि राजनीति में आये जब राजनीति में आए तो विपरीत परिस्थिति में आए और राघोपुर से जीते और दो टर्म से विधायक हैं और दो बार उपमुख्यमंत्री बने हम लोगों को जोड़ने का काम करते हैं।


उन्होंने कहा कि मेरी उम्र ज्यादा नहीं है, 36 साल है। जब तक बाल नहीं पक जाता तब तक हमको भी राजनीति करना है। हमको सभी को साथ लेकर चलना होगा। हमारी कोशिश होती है कि सभी को छोड़कर चले मान सम्मान दें। हमको 5 साल का कभी भी काम करने का मौका नहीं मिला। जब चाचा जी के पार्टी को BJP तोड़ रही थी, तो हम लोगों ने मदद किया और प्रदेश में हम उपमुख्यमंत्री बने। 20 में हमने ऐलान किया था कि 10 लाख को नौकरी देंगे लेकिन चाचा बोले कि कहां से नौकरी देगा, पैसा कहां से आएगा लाखों के तादाद में पद खाली थी बस उसे भरना था। बजट में प्रावधान था और पद सृजित था लेकिन नीतीश सरकार ने 20 साल से भरने का काम नहीं किया था। हम लोग आए तो 5 लाख सरकारी नौकरी एक दिन में दिया। गांधी मैदान में नियुक्ति पत्र बांटा। 


तेजस्वी ने आगे कहा कि देश में कोई भी सरकार इतनी बड़ी नियुक्ति पत्र नहीं दिया था। हमने बहुत सारा काम किया। 20 साल से सरकार को पता नहीं था खेलना भी जरूरी है। खेल नीति को लागू कर डीएसपी तक की नौकरी हमने दिया। जो बिहार और देश के लिए मेडल लाए उनको नौकरी दी गयी। अपनी बातो के दौरान तेजस्वी ने बिहार में बढ़े अपराध को लेकर बिहार सरकार पर हमला बोला। तेजस्वी ने कहा कि सीएम हाउस से कुछ किलोमीटर पर गोली चलती है तो कहा जाता है 20 साल पहले क्या था?


जो 2005 में जन्मे वह 20 साल के हो गए उनको नौकरी को चिंता है। वह बिहार में कमाना चाहते हैं। अपने घर में रहना चाहते हैं। असल मुद्दा यह है कि थाना ब्लॉक या किसी मंत्री के पास चले जाइए बिना घूस दिए काम नहीं होता। बालिका गृह सृजन घोटाले के बारे में सरकार बात नहीं करती है। हमको चिंता होती है कि बिहार के लोग पढ़ लिख कर बेरोजगार घूमते हैं। हम इस चीज को सुधारना चाहते हैं ।


तेजस्वी ने कहा कि जब भी मुझे मौका मिले मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार जनता नई गाड़ी नई सरकार पर सवार होगी। आने वाली सरकार जनता और गरीब की होगी। सुनवाई और कार्रवाई की होगी। सरकार में जो लोग हैं उनके पास ना कोई वीजन है ना रोड मैप ही है। वही अंत में तेजस्वी ने कल प्रधानमंत्री के बिहार दौरे पर भी निशाना साधा तेजस्वी ने कहा कि मोदी जी ने मोतिहारी में चीनी मिल चालू करवाने के लिए बोले थे जो पिछले ग्यारह वर्ष में नहीं चालू कर पाये लेकिन हम रिगा में चालू करा दिये।


कोई भी मुख्यमंत्री विदेश जाता है निवेशकों को लाता है लेकिन हमारे मुख्यमंत्री जब बिहार में निवेशक को बुलाया जाता है तो उस मीटिंग में भी नहीं जाते है। हम चाहते हैं कि बिहार विकसित राज्यों में गिना जाये। हमको किसी चीज की कमी नहीं हम दो मुख्यमंत्री के बेटे हैं। दो बार नेता विरोधी दल रहे हैं। दो बार उपमुख्यमंत्री रहे है। बिहार युवाओं का प्रदेश है, चाचा कहते हैं मोबाइल देखकर के दुनिया खत्म हो जायेगी। हम लोग मिलकर नया बिहार बनाएंगे। 2020 में हम लोगों से बेईमानी किया गया और काफी कम वोटो का अंतर था। इसका यह मतलब है कि हमें हर जाति का समर्थन मिला। तेजस्वी ने कहा कि जब बिहार में हमारी सरकार बनेगी तब वीर कुंवर सिंह की मूर्ति के साथ उनका घोड़ा ही 80 फीट ऊंचा बनाएंगे और हम ही उद्घाटन करेंगे।




टैग्स