ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी के VC की नियुक्ति पर विधान परिषद में बवाल, सरकार ने राजभवन के पाले में डाली गेंद

PATNA : वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति देवी प्रसाद तिवारी की नियुक्ति को लेकर आज बिहार विधान परिषद में बवाल खड़ा हो गया. दरअसल विधान परिषद में कुलपति की नियुक्ति और उनके ऊप

 वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी के VC की नियुक्ति पर विधान परिषद में बवाल, सरकार ने राजभवन के पाले में डाली गेंद
First Bihar
2 मिनट

PATNA : वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति देवी प्रसाद तिवारी की नियुक्ति को लेकर आज बिहार विधान परिषद में बवाल खड़ा हो गया. दरअसल विधान परिषद में कुलपति की नियुक्ति और उनके ऊपर भ्रष्टाचार के मामले को लेकर ध्यानाकर्षण के जरिए यह मामला सदस्यों की तरफ से लाया गया था. वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के मौजूदा कुलपति के ऊपर लखनऊ विश्वविद्यालय में रहते हुए वित्तीय अनियमितता समेत अन्य तरह के आरोप लगे हैं. वह लखनऊ विश्वविद्यालय में जांच का सामना कर रहे हैं. इसके बावजूद बिहार में उन्हें वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय का कुलपति बनाए जाने को लेकर सदन में सरकार से जवाब के मांग की गई.


इस मामले पर बिहार विधान परिषद में जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि विश्वविद्यालयों में कुलपति की नियुक्ति और उनसे संबंधित मामलों को कुलाधिपति यानी बिहार के राज्यपाल देखते हैं और इसमें सरकार की कोई भूमिका नहीं होती. शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि महामहिम ने इस मामले को लेकर एक कमेटी का गठन किया है और बिल्कुल सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति के ऊपर लगे आरोपों की जांच राजभवन कराएगा. शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि हालांकि यह मामला सामने आने के बाद अब राज्य सरकार भी विषय पर तुरंत कार्यवाही के लिए राज्यपाल से अनुरोध करेंगे.  


विधान परिषद में इस मामले पर बोलते हुए सदस्यों ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में तृतीय वर्ग के कर्मियों की बहाली कुलपति की तरफ से किए जाने पर रोक है. लेकिन इसके बावजूद आउटसोर्सिंग पर ना केवल बहाली की जा रही है. बल्कि उन्हें वेतन का भी भुगतान किया जा रहा है. विधान पार्षदों ने इसे घोर वित्तीय अनियमितता बताते हुए इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की.