ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

वंशावली को लेकर अब नहीं होगी टेंशन, सरकार ने अमीनों को दी नई जिम्मेदारी

PATNA : बिहार में विशेष भूमि सर्वेक्षण के काम में तेजी लाने के लिए बिहार सरकार ने अमीनों को नई जिम्मेदारी दी है। अब वे ग्रामवार खतियानी वंशावली तैयार करेंगे। इसके अलावा प्रत्येक अम

वंशावली को लेकर अब नहीं होगी टेंशन, सरकार ने अमीनों को दी नई जिम्मेदारी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में विशेष भूमि सर्वेक्षण के काम में तेजी लाने के लिए बिहार सरकार ने अमीनों को नई जिम्मेदारी दी है। अब वे ग्रामवार खतियानी वंशावली तैयार करेंगे। इसके अलावा प्रत्येक अमीन को प्रतिदिन ऑनलाइन भूमि सर्वेक्षण सॉफ्टवेयर में कम से कम सौ खेसरा की एंट्री करनी होगी। यह निर्देश सर्वेक्षण कार्य में तेजी लाने के दिए गए हैं। 


दरअसल, विशेष भूमि सर्वेक्षण के काम में तेजी लाने और रैयतों को सहुलियत देने के लिए अमीनों को नई जिम्मेदारी दी गई है। इसे लेकर बुधवार को  जिला बंदोबस्त पदाधिकार ने सभी अमीन, कानूनगो और शिविर प्रभारियों के साथ बैठक की। बैठक में बताया गया कि सर्वेक्षण कार्य में लगाए गए अमीन ही अब ग्रामवार खतियानी वंशावली बनाएंगे। बंदोबस्त पदाधिकारी ने इसका शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है, ताकि रैयतों को इसके लिए भागदौड़ नहीं करनी पड़े।


इसके अलावा, प्रत्येक अमीन अब प्रतिदिन ऑनलाइन भूमि सर्वेक्षण सॉफ्टवेयर में कम से कम सौ खेसरा की एंट्री करेंगे। इसे अनिवार्य किया गया है। इससे कम एंट्री होने पर अमीनों को चिह्नित कर कार्रवाई करने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि भूमि सर्वेक्षण का काम कई गांवों में धीमी गति से हो रहा है। कुछ जगहों पर आधा-अधूरा काम होने की शिकायत मिली है। सभी संबंधितों को इसमें तेजी लाने को कहा गया है, ताकि सर्वेक्षण का काम ससमय पूरा हो सके।


उधर, अमीन गांव में उपस्थित होकर कैंप के माध्यम से प्रपत्र टू और स्वघोषित वंशावली रैयतों से प्राप्त करेंगे। साथ ही प्रपत्र टू भरना भी रैयतों को सिखाएंगे, क्योंकि सबसे अधिक प्रपत्र भरने में समस्या सामने आ रही है। रैयतों को इसमें परेशानी हो रही है। इसे देखते हुए अमीनों को यह जवाबदेही दी गई है।प्रपत्र टू में जमीन से संबंधित पूरी जानकारी देनी होती है। बंदोबस्त पदाधिकारी ने कहा कि अब प्रत्येक सप्ताह इसकी समीक्षा हाेगी और प्रतिदिन शाम को सर्वेक्षण कार्य से संबंधित रिपोर्ट ली जाएगी। विभागीय निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन करने को कहा है।