ब्रेकिंग
बिहार को जल्द मिलेगी नई सौगात: अंतिम चरण में कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन गंगा पुल का निर्माण कार्य, आ गई उद्घाटन की संभावित डेटएक्टर राजपाल यादव को बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने बरकरार रखी सजा; 3 महीने जेल और 7.35 करोड़ जुर्मानाउपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का गयाजी दौरा कल, दौरे को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी; इन मार्गों पर जाने से बचेंपिता के सामने 7 साल की मासूम बेटी की कुदाल से काट कर हत्या, नाराज लोगों ने आरोपी के घर को लगाई आगRERA का डंडा: बिहार के इस 'बिल्डर' पर 75 लाख का जुर्माना...ग्राहकों को दे रहा था धोखा, बिना निबंधन Vishnu Vihar का कर रहा था प्रचार-प्रसार... बिहार को जल्द मिलेगी नई सौगात: अंतिम चरण में कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन गंगा पुल का निर्माण कार्य, आ गई उद्घाटन की संभावित डेटएक्टर राजपाल यादव को बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने बरकरार रखी सजा; 3 महीने जेल और 7.35 करोड़ जुर्मानाउपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का गयाजी दौरा कल, दौरे को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी; इन मार्गों पर जाने से बचेंपिता के सामने 7 साल की मासूम बेटी की कुदाल से काट कर हत्या, नाराज लोगों ने आरोपी के घर को लगाई आगRERA का डंडा: बिहार के इस 'बिल्डर' पर 75 लाख का जुर्माना...ग्राहकों को दे रहा था धोखा, बिना निबंधन Vishnu Vihar का कर रहा था प्रचार-प्रसार...

Vande Bharat Express Train: खुशखबरी! पटना से हावड़ा और लखनऊ के बीच चलेगी 16 रैक वाली वंदे भारत, रेल मंत्री ने लिया फैसला

Vande Bharat Express Train: वंदे भारत में यात्रियों की अधिक भीड़ होने लगी है। इस कारण सैकड़ों यात्रियों को आरक्षण नहीं मिल पाता था। ऐसे में यह निर्णय लिया गया है।

Vande Bharat Express Train:
Vande Bharat Express Train:
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Vande Bharat Express Train:  पटना से हावड़ा और लखनऊ के बीच सफर करने वाले रेल  यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब इस रुट पर 16 रैक की वंदे भारत चलेगी। इन दोनों मार्गों पर यात्रियों की अधिक भीड़ को देखते हुए रेलवे ने वंदे भारत की बोगियों की संख्या दोगुनी करने का निर्णय लिया है। इसके पहले चरण में पटना से लखनऊ (गोमती नगर) के बीच चलने वाली 22345/22346 वंदे भारत एक्सप्रेस की रैक में बदलाव किया जाएगा। 


जानकारी के मुताबिक, पटना से लखनऊ के बीच चलने वाले 16 बोगी का वंदे भारत एक्सप्रेस पटना पहुंच चुकी है। जबकि दूसरे चरण में पटना से हावड़ा के बीच चलने वाली 22348/22347 वंदे भारत एक्सप्रेस की रैक जल्द ही पटना आएगी। इसका भी सफल ट्रायल होने के बाद परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। इन दोनों मार्गों पर नयी रैक से परिचालन शुरू होते ही आठ बोगी की रैक को चेन्नई भेज दिया जाएगा।


वहीं, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में बताया था कि बिहार के 15 जिलों से 12 वंदे भारत ट्रेनें चल रही है या गुजर रही है। 12 मार्च, 2024 को पटना से लखनऊ (गोमती नगर) के बीच आठ बोगियों की वंदे भारत का परिचालन शुरू किया गया था। पटना से हावड़ा के बीच 24 दिसंबर, 2023 को आठ बोगियों के वंदे भारत का परिचालन शुरू हुआ था।


लेकिन, दोनों मार्गों पर चलने वाले वंदे भारत में यात्रियों की अधिक भीड़ होने लगी है। इस कारण सैकड़ों यात्रियों को आरक्षण नहीं मिल पाता था। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे की ओर से यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से दोनों मार्गों पर 16 बोगियों की वंदे भारत चलाने का निर्णय लिया है। इसके बाद अब यह शुरू किया गया है।