ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस में दिव्यांग के साथ बदसलूकी, गार्ड ने धक्का देकर ट्रेन से उतारा

SAMSTIPUR : भारतीय रेल की सेवा सबसे सुरक्षित और सस्ता माना जाता है। लेकिन, कभी -कभी ऐसी भी घटना निकल कर सामने आती है जिससे रेल प्रसाशन पर सवाल उठने शुरू हो जाते हैं। अब एक ऐसा ही त

वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस में दिव्यांग के साथ बदसलूकी, गार्ड ने धक्का देकर ट्रेन से उतारा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SAMSTIPUR : भारतीय रेल की सेवा सबसे सुरक्षित और सस्ता माना जाता है। लेकिन, कभी -कभी ऐसी भी घटना निकल कर सामने आती है जिससे रेल प्रसाशन पर सवाल उठने शुरू हो जाते हैं। अब एक ऐसा ही ताजा मामला समस्तीपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां  रेलवे स्टेशन पर वैशाली सुपरफास्ट की दिव्यांग बोगी में सवार एक दिव्यांग यात्री के साथ ट्रेन के गार्ड ने बदसलूकी करने के साथ बोगी से धक्का देकर उतार दिया। अब इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है।हालांकि, इस वायरल विडिओ की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है। 


वहीं, इस वीडियो के वायरल होने के बाद समस्तीपुर डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। डीआरएम ने बताया कि यह घटना काफी दुखद है। ट्रेन के किसी भी यात्री के साथ इस तरह का व्यवहार अनुचित है। उन्होंने बताया कि दिव्यांग के साथ दुव्यर्वहार करने का आरोपी गार्ड सोनपुर रेल मंडल का है।


इसके साथ ही  तीन सदस्यीय टीम की जांच रिपोर्ट के आलोक में वे सोनपुर रेल मंडल से कार्रवाई की अनुशंसा किया जाएगा। इधर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में दिनभर चर्चा होती रही। हर कोई लोग गार्ड के करतूत की निंदा कर रहे थे। वीडियो में ट्रेन की बोगी से दिव्यंग को धक्का देकर उतारने की गार्ड की हरकत कैद है। गार्ड गाली गलौज करने के साथ पैर से दिव्यंग यात्री को ट्रेन से धक्का देकर उतार रहा है। 


बताया जा रहा है कि उक्त दिव्यांग रोसड़ा के थतिया गांव का रहने वाला हैं। वह समस्तीपुर स्टेशन पर वैशाली सुपर फास्ट ट्रेन से मुजफ्फरपुर जा रहा था। उसी दौरान यह घटना हुई है। दिव्यांग के साथ दुर्व्यवहार कर रहे इस गार्ड की पहचान राम आशीष दास के रूप में की गई है।लेकिन अब देखने वाली बात ये है कि इस मामले पर रेल प्रशासन दिव्यांग के साथ बदसलूकी करने वाले गार्ड पर क्या कार्रवाई करती है।